पहले सलमान के साथ लड़ाई में KRK ने गोविंदा का नाम घसीटा, अब कहा- मैं तो अपने दोस्त गोविंदा की बात कर रहा था

पहले सलमान के साथ लड़ाई में KRK ने गोविंदा का नाम घसीटा, अब कहा- मैं तो अपने दोस्त गोविंदा की बात कर रहा था

मुंबई, 04 जून: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ अपनी लड़ाई में पहले कमाल आर खान यानी केआरके एक्टर गोविंद का नाम घसीटा था। अब उन्होंने सफाई में कहा है कि वह तो अपने दोस्त गोविंदा की बात कर रहे थे। हाल ही केआरके ने एक ट्वीट कर कहा था कि गोविंदा ने उनका समर्थन किया है। केआरके का ये ट्वीट तब आया, जब पहले से ही सलमान खान के साथ उनकी लड़ाई चल रही है। ऐसे में फैन्स को लगा था कि गोविंदा सलमान खान औ केआरके की लड़ाई में केआरके का साथ दे रहे हैं। हालांकि गोविंदा ने इस पूरे मामले पर केआरके की बातों को गलत कहा था। गोविंदा की फटकार के बाद केआरके ने अपवे ताजा ट्वीट में कहा है कि उन्होंने कभी भी अभिनेता गोविंदा का नाम नहीं लिया था।

केआरके ने कहा- मीडिया वालों ने गोविंदा का नाम जोड़ा

केआरके ने कहा- मीडिया वालों ने गोविंदा का नाम जोड़ा

गुरुवार (03 जून) को किए अपने ट्वीट में केआके ने लिखा, ''कृपया ध्यान दें मिस्टर गोविंद अरुण आहूजा @govindaahuja21 (अभिनेता गोविंदा) मैंने आपको टैग नहीं किया था, क्योंकि मैं आपके बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अपने दोस्त के बारे में बात कर रहा था, जिसका असली नाम गोविंदा है। इसलिए अगर मीडिया वाले आपके बारे में खबरें बनाते हैं तो मैं आपकी मदद नहीं कर सकता।''

गोविंदा ने कहा था- सालों से मैं केआरके के संपर्क में नहीं हूं

गोविंदा ने कहा था- सालों से मैं केआरके के संपर्क में नहीं हूं

केआरके द्वारा किया गया पहला ट्वीट, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोविंदा ने उनका सपोर्ट किया है। इसपर गोविंदा ने कहा था, ''मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ा है कि मैंने केआरके को सपोर्ट किया है। मैं आप सभी लोगों को बता देना चाहता हूं कि सालों से मैं केआरके से संपर्क में नहीं हूं। ना ही केआरके साथ मेरी कोई मीटिंग हुई है, ना ही फोन पर बात और ना ही मैसेज में बात हुई है। खुद को नंबर वन क्रिटिक बताने वाले केआरके तो मेरी फिल्मों के साथ-साथ मेरे बारे में भी कई बार गलत बयान दे चुके हैं।''

गोविंदा ने कहा- नहीं पता सलमान-केआरके का क्या माजरा है

गोविंदा ने कहा- नहीं पता सलमान-केआरके का क्या माजरा है

सलमान खान और केआरके विवाद पर गोविंदा ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि आखिर क्या माजरा है। गोविंदा ने कहा, ''मुझे सच में नहीं पता है कि केआरके और सलमान के बीच किस बात की लड़ाई है। लेकिन मेरा नाम बीच में घसीट लिया गया है। केआरके जैसी कोशिश फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने भी की थी। कोरोना काल में ये लोग सिर्फ बातों का एजेंडा बनाने में लगे हैं।''

सलमान खान ने केआरके पर किया है मानहानि का मुकदमा

सलमान खान ने केआरके पर किया है मानहानि का मुकदमा

केआरके ने फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की निगेटिव रिव्यू की थी। उसी के बाद से दोनों के बीच लड़ाई चल रही है। सलमान खान की लीगल टीम ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी सुनवाई 27 मई को हुई थी और अगली सुनवाई 07 जून को होगी। सलमान खान के खिलाख केस दर्ज होने के बाद भी केआरके ने कई ट्वीट किए हैं। केआरके ने सलमान खान को 'गुंडा' बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+