सुपरहिट स्पीच के लिए बॉलीवुड एक्टर देंगे कन्हैया को 2 लाख का इनाम!
नयी दिल्ली। जेएनयू विवाद क ते मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुए छात्रसंघ नेता कन्हैया ने जेएनयू कैंपस में जब भाषण दिया तो उस के निशाने पर मोदी सरकार और आरएसएस था। कन्हैया ने खूब लंबा-चौड़ा भाषण दिया तो लगा कि राजनीति का नया चेहरा तैयार हो गया है। हर तरफ कन्हैया की भाषण की चर्चा हो रही है तो उसके सुपरहिट स्पीच के लिए बॉलीवुड अभिनेता ने ईनाम का ऐलान किया है।

हम बात कर रहे हैं 'देशद्रोही' के एक्टर और निर्देशक कमाल खान की। केआरके नाम के मशहूर कमाल खान ने ट्विटर पर इस ईनाम का ऐलान करते हुए कन्हैया के भाषण की तारिफ की है। अक्सर अपने ट्विटस को लेकर विवादों में रहने वाले केआरके ने कहा है कि वो कन्हैया को इस शानदार स्पीच के लिए 2 लाख रूपये इनाम के रूप में देंगे।
I announce ₹2lakh gift for super hit speech of #KanhaiyaKumar so pls someone asks him to collect it from my Delhi Office.
— KRK (@kamaalrkhan) 4 मार्च 2016
केआरके ने अपने ट्वीट कर ऐलान किया है कि वो कन्हैया के सुपरहिट स्पीच पर दो लाख रूपये ईनाम देंगे। उन्होंने कहा है कि कन्हैया उनके दिल्ली ऑफिस से पैसे कलेक्ट कर ले। केआरके ने कहा है कि अगर कोई पूरे जेएनयू मामले की स्क्रिप्ट लिख दे तो वो इस पर देशद्रोही 2 फिल्म बनाने को तैयार हैं। केआरके ने पीएम मोदी के मन की बात पर कहा है कि कन्हैया का एक भाषण मोदी के सभी मन की बात के बराबर ।
Can someone write script on #JNU so I can make #deshdrohi2 n play the character of #KanhaiyaKumar? He said- Abhi Modi Ji 3Yrs Aur Jhelna hai
— KRK (@kamaalrkhan) 4 मार्च 2016












Click it and Unblock the Notifications