चीते के साथ फोटो क्लिक कराने पर कृति सेनन हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- जानवरों के प्रति संवेदनशील बनिए

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और उनको खरी खोटी सुनना पड़ा है। दरअसल कृति सेनन इन दिनों जाम्बिया में हैं। यहां उन्होंने वाइल्ड लाइफ देखा और उसका अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने चीता और जिराफ साथ सेल्फी ली और वीडियो बनाया। लेकिन उनको क्या पता था कि उनका चीता और जिराफ के साथ सेल्फी लेना उनके फैन को रास नहीं आया।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर फैंस के निशाने पर आईं सेनन

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर फैंस के निशाने पर आईं सेनन

कृति ने चीते के साथ सेल्फी और उसको टहलाते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था 'वह एक सेल्फी चाहता था। कुछ भी नहीं का जा सकता है...जाम्बिया।' उनकी इस तस्वीर को कुछ प्रशंसकों ने पसंद किया लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने जंगली जानवरों के साथ फोटो और सेल्फी लेने को लेकर उनकी आलोचना की।

बॉलीवुड को बताया डबल स्टैंडर्ड वाला जगह

बॉलीवुड को बताया डबल स्टैंडर्ड वाला जगह

एक फैन ने लिखा है कि बॉलीवुड एक डबल स्टैंडर्ड जगह है। वे पेटा का समर्थन करते हैं लेकिन वे पशु पर्यटन को बढ़ावा भी देते हैं। कितना बुरा है। वहीं दूसरे ने लिखा कृपया जंगली जानवरों की कैद को बढ़ावा देना बंद करें। आपको एक अभिनेत्री और एक पब्लिक आइकन होने के नाते अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील होना चाहिए। एक और फैन ने उनकी इस फोटो पर गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि वो चीता पत्थर जैसा दिखाई दे रहा है।

आलोचना के बाद सेनन ने हटाया फोटो-वीडियो

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चीता को अपने हाथों से पानी पिलाते हुए वीडियो शेयर किया है। जबकि दूसरी तस्वीर में वो चीता के साथ टहलते हुए नजर आ रही हैं। वह अपने दोस्त के साथ विक्टोरिया फॉल्स भी गईं थी और झरने की कुछ अच्छी तस्वीरें भी शेयर की थी। लेकिन सेनन की ओर से शेयर की ये तस्वीरें कुछ फैंस को नागवार गुजरी और अंत में आलोचना के बाद उन्होंने चीता और जिराफ के साथ वाली फोटों को हटा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+