कृति सेनन की ग्लैमरस फोटो पर अमिताभ बच्चन ने किया कमेंट, हुआ वायरल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आते हैं। कृति सेनन ने एक बार फिर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको उनके फैंस तो पसंद कर ही रहे हैं। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन को भी ये तस्वीरें अच्छी लगी हैं। यहां तक कि उन्होंने कमेंट कर कृति की फोटो की तारीफ की है।

कृति ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सालसा एनीवन? जिसके बाद इन तस्वीरों पर कई लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए। अमिताभ बच्चन ने कमेंट करते हुए लिख- वाह, साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी दी। बच्चन के अलावा सुकृति ग्रोवर और कई दूसरी सेलीब्रिटी ने भी कमेंट किए।

सोशल यूजर्स ने भी किए कमेंट
कृति सेनन इन तस्वीरों में काफी बोल्ड और अलग लुक में दिख रही हैं। तेजी से उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही है। सोशल यूजर्स लगातार इस पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। लाखों लोग इन तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं। कृति सेनन अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर ही चर्चा में आती रहती हैं।

आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं कृति सेनन
इन दिनों कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर व्यस्त चल रही हैं। जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। वहीं कृति सेनन गणपत नाम की फिल्म भी कर रही हैं, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी। कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के साथ ही फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। एक बार फिर वो साथ दिखेंगे। इसके अलावा प्रभास की आदिपुरुष में कृति सेनन को लिए जाने की भी चर्चा है।
भी पढ़ें- सुशांत की मौत पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं खामोश रही क्योंकि...












Click it and Unblock the Notifications