कृष्‍णा श्रॉफ के एक्स ब्‍वॉयफ्रेंड ने फिर किया पोस्ट, लिखा- तुमने किसी के साथ बहुत बुरा किया

नई दिल्ली। जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ का इबन हेम्स से पिछले साल ब्रेकअप हो चुका है लेकिन लगता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अभी भी कोई टीस है। इबन ने हाल ही इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, अब एक और स्टोरी उन्होंने पोस्ट की है। दोनों में ही उन्होंने ब्रेकअप और एक्स को लेकर कुछ बातें लिखी हैं। जिसके बाद ये कहा ज रहा है कि आखिर पिछले साल ही अपने रिश्ते को खत्म कर चुके कृष्णा और इबन में क्या कोई परेशानी है।

क्या लिखा है इबन ने?

क्या लिखा है इबन ने?

मंगलवार को बास्केटबॉल खिलाड़ी इबन ने मंगलवार को इंस्टा स्टोरी में लिखा है- पागल मत बनो, वो भी तब जब तुमने अपने एक्स के साथ बहुत ही बुरा किया है। मेरे बारे में बात करने की कोशिश मत करो या फिर पागल बनी रहो। इससे दो दिन पहले इबन ने लिखा था- अगर आपने अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला किया है तो ये जान लीजिए कि वो आपके बारे में काफी कुछ कहेगा। जिसमें कई खराब चीजें भी आपको अपने लिए सुनने को मिलेंगी। ऐसा कर वो अपने लिए बेहतर महसूस करने की कोशिश करता है। हमें समझना चाहिए कि इससे चीजें ठीक नहीं हो जाती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनको अंदर ही अंदर काफी बुरा महसूस हो रहा होता है। इसलिए आपको पलटकर उनके जैसा ही बर्ताव बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए बल्कि एक दोस्त के तौर पर उनकी मदद करनी चाहिए।

मेरे मन में तुम्हारे लिए बस प्यार है

मेरे मन में तुम्हारे लिए बस प्यार है

इबन हेम्स ने हाल ही में एक सेल्फी वीडियो भी पोस्ट किया था और लिखा था कि मुझे समझ में नहीं आता है कि लोग प्यार क्यों करते हैं और अगर रिश्ता नहीं चल पाता है तो वे टूट जाते हैं और एक-दूसरे से नफरत करने लगते हैं। मुझे खुशी है कि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है। मैं जिस किसी के साथ रिलेशनशिप में रहा हूं, उनके लिए मेरे दिल में प्यार है और कुछ भी नहीं। तुम अपनी जिंदगी जियो और मैं अपनी जिंदगी में खुश रहूं। दरअसल इबन की ओर से जिस तरह के मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं। उसके बाद लोग कह रहे हैं कि दोनों के बीच शायद कोई तनाव है।

पिछले साल नवंबर में दोनों हुए थे अलग

पिछले साल नवंबर में दोनों हुए थे अलग

कृष्णा श्रॉफ और इबन ने एक साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों का रिलेशनशिप बीते साल नवंबर 2020 में खत्म हो गया था। कृष्णा ने इंस्टा पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। बॉलीवुड ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने इबन के साथ शेयर की गई अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं।

श्रीराम चंद्र मिशन के 75 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ये कार्यक्रम दुनिया के लिए आशा की किरण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+