#Kollam Tragedy: इंडियन नेवी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड एक्शन में
कोल्लम। रविवार को सुबह केरल के कोल्लम स्थित पुट्टिंगल मंदिर में हुए हादस के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से भी इंडियन नेवी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड को भी बचाव कार्य के लिए आदेश दिए गए हैं। इसके बाद से तीनों सेनाओं की टीमें एक्शन में आ गई हैं।

एयर फोर्स और नेवी के हेलीकॉप्टर्स डेप्लॉयड
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स ने छह हेलीकॉप्टर्स को डेप्लॉय किया है।
कोल्लम हादसे की हिला देने वाली कुछ तस्वीरें
साथ ही एक डॉर्नियर एयरक्राफ्ट को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया है। नेवी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नेवी के एएलएच की भी हादसे वाली जगह के पास ही स्थित एक फुटबॉल मैदान में लैंडिंग कराई गई है।
कोल्लम हादसे के बाद नेवी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड एक्शन में
इंडियन एयरफोर्स ने अपनी मेडिकल टीम को दिल्ली से तिरुवनंतपुरम भेजा है। सर्दन एयर कमांड इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को कंट्रोल कर रहा है।
एयरफोर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दो एएन-32 जेट आराकोरन से एनडीआरएफ जवानों को लेकर रवाना हुए हैं।
नेवी से लेकर एयर फोर्स तक मुस्तैद
इंडियन एयरफोर्स ने अपने चार हेलीकॉप्टर जिसमें अल्ट्रा लाइट हेलीकॉप्टर्स और एमआई17 शामिल हैं, उन्हें डेप्लॉय किया है। वहीं इंडियन नेवी ने एक डॉर्नियर और दो अल्ट्रा लाइट हेलीकॉप्टर को मेडिकल टीमों के साथ डेप्लॉय किया है।
सदर्न एयरकमांड के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोल्लम में और सहायता भेजी जा रही है। वहीं टीमों को स्टैंड बाई रहने का आदेश दे दिया गया है। नेवी ने भी आराकोरन नेवल एयर स्टेशन से राहम सामग्री रवाना की है।
कोस्ट गार्ड ब्लड डोनेशन को तैयार
नेवी ने आईएनउस काबरा, कालपेनी और आईएनएस सुकन्या को मेडिकल स्टोर्स के साथ कोल्लम भेजा है ताकि घायलों को मदद दी जा सके। कोस्ट गार्ड की ओर से बताया गया है कि एक शिप पहले ही मेडिकल टीम को लेकर कोल्लम रवाना हो चुकी है।
वहीं एक और टीम सड़क के रास्ते हादसे वाली जगह के लिए निकल गई है। कोस्ट गार्ड की एक और टीम को रक्तदान के लिए रवाना किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications