Insta पर प्रोफेसर ने बिकिनी में फोटो की अपलोड, पेरेंट्स की शिकायत पर गंवानी पड़ी नौकरी
कोलकाता, 09 अगस्त: सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, कोलकाता की एक पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि एक स्टूडेंट के पेरेंट्स् की शिकायत पर उनको अपना पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर ने कॉलेज प्रशासन पर दबाव डालकर इस्तीफा लेने का भी आरोप लगाया। रिपोर्ट के मुताबिक अपनी शिकायत में पेरेंट्स ने बेटे को इंस्टाग्राम पर प्रोफसर की बिकनी में तस्वीरें देखने की बात कही थी। वहीं यूनिवर्सिटी ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सहायक प्रोफेसर ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।

इंस्टाग्राम पर की थी फोटो अपलोड
द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता के सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की एक पूर्व सहायक प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अपनी 'आपत्तिजनक' और 'अनुचित' तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में पद छोड़ने के लिए मजबूर किया। दो यूरोपीय विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने वाली प्रोफेसर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रक्रिया में उसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया, वह यौन उत्पीड़न और जानबूझकर चरित्र हनन की कोशिश थी। इधर विश्वविद्यालय को नकार दिया है। शिक्षिका ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि यह घटना 'चरित्र हनन और यौन उत्पीड़न' की घटना थी।
यूनिवर्सिटी की कमेटी ने बुलाया लिया इस्तीफा!
बता दें कि सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता और जादवपुर यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा 9 अगस्त, 2021 को अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुई थी। जहां 7 अक्टूबर, 2021 की सुबह उन्हें कुलपति का फोन आया। वह नोटिस का कारण जाने बिना यूनिवर्सिटी पहुंच गईं और वीसी के कार्यालय में बुलाए जाने का इंतजार करने लगी। जहां उसी दिन शाम 4.30 बजे एक कॉन्फ्रेंस रूम में जहां पहले से सात लोग थे, उनके उनकी बात हुई। उन्होंने बताया कि कि उन्हें बाद में पता चला कि वे यूनिवर्सिटी द्वारा गठित एक 'आपातकालीन समिति' की सदस्य थीं।
स्टूडेंट के पिता ने की थी शिकायत
बता दें कि पूरा मामला पिछले साल का है, जो अब सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 अक्टूबर, 2021 को पुरबा जादवपुर थाने में दर्ज कराई गई एक पुलिस शिकायत के अनुसार बैठक शुरू होने के बाद कुलपति ने उनको बताया कि विश्वविद्यालय को फर्स्ट ईयर के ग्रेजुएट स्टूडेंट के पिता की लिखित शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया है कि उनका बेटा इंस्टाग्राम पर अपने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की तस्वीरें देख रहा था, जो 'आपत्तिजनक' और 'नग्नता पर सीमा' थीं।
शिकायत पत्र में पिता ने लिखा था कि हाल ही में मैं अपने बेटे की प्रोफेसर की कुछ तस्वीरों को देखकर हैरान रह गया था, जहां उसने जानबूझकर सार्वजनिक प्रदर्शन के कारण स्पष्ट रूप से यौन रूप से प्रस्तुत किया है। अपने अंडरगारमेंट्स पहने एक शिक्षिका को सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करते हुए देखना मेरे लिए एक अभिभावक के रूप में बेहद शर्मनाक है। हालांकि पूर्व प्रोफेसर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो तस्वीरें उन लोगों ने कैसे हासिल की और क्या इन्हीं तस्वीरों को आपत्तिजनक बताया गया था।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications