Kolkata: ममता बनर्जी से बातचीत के लिए तैयार हुए प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स, पहले कर दिया था मना

Kolkata News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में डॉक्टर्स पिछले काफी लंबे वक्त से प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों डॉक्टरों से सुप्रीम कोर्ट ने अपना आंदोलन खत्म कर काम पर वापस लौटने का आग्रह किया था।

इसके बावजूद डॉक्टरों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वहीं, अब प्रदर्शनकारी डॉक्टर सीएम ममता बनर्जी से बातचीत करने के लिए तैयार हो गए है। बुधवार 11 सितंबर को जूनियर डॉक्टरों ने फैसला किया है कि वे बातचीत शुरू करने के लिए सीएम ऑफिस एक ईमेल भेजेंगे।

mamata banerjee

हालांकि, इससे पहले डॉक्टर्स ने सीएम ममता बनर्जी से बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया था। खबर के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के दो दिन बाद प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने का समय मांगने का फैसला किया है। वे अपनी मांगों पर चर्चा करने के लिए उनके कार्यालय को एक ईमेल भेजने की योजना बना रहे हैं।

डॉक्टर पीड़िता के लिए न्याय और अपराध को छुपाने में शामिल लोगों को सजा दिलाना चाहते हैं। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर आरजी कर अस्पताल में हुई घटना को लेकर स्वास्थ्य भवन के पास धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉक्टर अनिकेत मंडल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "इस मामले को स्पष्ट करने के लिए हम सीएम कार्यालय को एक मेल भेजेंगे और अपनी मांगें रखेंगे। हम मुख्यमंत्री से बात करना चाहते हैं।" बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी। सीसीटीवी में सुबह 4:03 बजे हॉल में प्रवेश करते हुए दिखाई देने वाले सिविल स्वयंसेवक संजय रॉय को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि जब वह अंदर गया तो महिला पहले से ही बेहोश थी। वहीं, अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है और इस मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भी हिरासत में लिया है। उन पर भ्रष्ट आचरण का आरोप है और हत्या के बाद उनके कार्यों की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+