3 घंटे के इंतजार के बाद दिखाया निर्वस्त्र बेटी का शव, कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ जो हुआ उसने सभी को हिला कर रख दिया। बलात्कार और हत्या की शिकार ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने अब अपनी चुप्प्पी तोड़ी है औरपरिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
अपनी बेटी को खो चुके इस परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें ये विश्वास दिलाकर गुमराह किया गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है और उन्हें बेटी का शव दिखाने के लिए अस्पताल के बाहर तीन घंटे इंतजार करवाया गया।

ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने कहा अस्पताल ने शुरू में उन्हें बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, बाद में कोलकाता पुलिस ने आत्महत्या से हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पिता ने बताया कि फोन आने पर उन्हें तुरंत अस्पताल आने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया तुरंत मैं पहुंच गया था लेकिन तीन घंटे तक शव नहीं दिखाया गया।
पिता ने बताया तीन घंटे बाद जब आखिरकार मुझे अंदर जाने दिया गया तो उसने अपनी बेटी का शव बिना कपड़ों के ऐसी स्थिति में था जिसे देखकर मैं निढाल हो गया।
वहीं ट्रेनी डॉक्टर के रिश्तेदार ने इंडिया टुडे को बताया " उसकी आंख में टूटा कांच था, उसके पैर 90 डिग्री पर फैले हुए थे।" उसकी इस स्थिति को देखकर साफ है कि उसे किस कदर प्रताड़ना दी गई होगी, क्योंकि ऐसी स्थिति तब तक संभव नहीं है जब तक कि पेल्विक गर्डल फ्रैक्चर न हो।
माता-पिता के साथ आए एक रिश्तेदार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें तीन घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा। एक ने बताया, "माता-पिता ने अस्पताल के अधिकारियों से अपनी बेटी का चेहरा दिखाने की गुहार लगाई। लेकिन फिर भी उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।"
पोस्टमार्टम में हुए हैं ये खुलासे
बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रशिक्षु डॉक्टर को दी गई गंभीर यातनाओं का खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि आरोपी संजय रॉय ने उसे इतनी जोर से मारा कि उसका चश्मा टूट गया और उसके टुकड़े उसकी आंखों में घुस गए। रिपोर्ट में उसके चेहरे, आंखों, मुंह, गुप्तांगों, पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, अनामिका और होठों पर गहरी चोट के निशान थे।












Click it and Unblock the Notifications