आखिर ऐसा क्या जानती थी रेप पीड़िता? बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है आरोपी संजय, ये दावे जानकर उड़ेंगे होश
कोलकाता रेप केस को लेकर इस वक्त पूरे देश में आक्रोश है। देशभर से डॉक्टर्स पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। केस की गुत्थी हर दिन उलझती ही जा रही है। इस बीच पीड़िता के सहकर्मियों ने कुछ ऐसे सवाल उठाए हैं, जो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाले हैं।
कोलकाता रेप मामले में पीड़िता के कुछ साथी डॉक्टरों ने इस बात का शक जताया है कि उसे ऐसा कुछ पता था, जिसके बारे में उसे पता नहीं होना चाहिए।

9 अगस्त की रात कोलकाता की रेप केस पीड़िता की सेमिनार हॉल में गला दबाकर रेप कर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ ही घंटों के बाद पीड़िता की लाश मिली थी। अब पीड़िता की डायरी से इस बात का खुलासा हुआ है कि उनपर काम का बहुत ज्यादा प्रेशर था और कभी कभी लगातार 36 घंटे भी काम करना पड़ता था।
अब टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में पीड़िता के साथी डॉक्टरों ने इस बात का खुलासा किया है कि अस्पताल में शिफ्ट जैसी चीजें काफी कॉमन थी। मगर ये रेप और मर्डर मामला बिल्कुल भी सिंपल नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी संजय को ये बात कैसे पता थी कि पीड़िता सेमिनार हॉल में अकेली है। सहकर्मी ने ये तक दावा किया कि आरोपी संजय भी एक बड़ा साजिश का हिस्सा हो सकता है।
वहीं पीड़िता के सहकर्मी ने ये दावा तक किया कि पीड़िता के डिपार्टमेंट में संभावित मादक पदार्थों की तस्करी के रैकेट की भी चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि पीड़िता इसी का पर्दाफाश करने की भी कोशिश कर रही थी।
पीड़िता के परिजनों की बात करें तो वे बताते हैं कि पीड़िता अकसर वर्कप्रेशर की शिकायत करती थी। वहीं खबरे ये भी हैं कि उसे डिपार्टमेंट के बारे में कुछ ऐसा पता था, जिसका वो पर्दाफाश करने की कोशिश में थी।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हत्या और रेप के मामले की जांच जारी है। हर कोई इंसाफ की मांग में जुटा हुआ है। पीड़िता के मामले में किसे बचाने की कोशिश की जा रही है, और पूरे मामले का सच क्या है ये तो वक्त आने पर ही पता लग पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications