70 साल के चाय वाले ने बीवी संग घूमे 23 देश, आनंद महिन्द्रा ने कहा ये हैं देश के सबसे अमीर

70 साल के चाय वाले पति-पत्नी ने चाय की दुकान चलाकर घूमे 23 देश

कोच्चि। केरल के कोच्चि में रहने वाले विजयन और उनकी बीवी मोहना अब तक दुनिया के 23 मुल्क घूम चुके हैं। खास बात ये है कि 70 साल के विजयन और उनकी बीवी कोच्चि में एक छोटी सी दुकान चलाते हैं लेकिन उनकी माली हालत उनके सपनों के रास्ते में नहीं आई। उन्होंने चाय की दुकान चलाते हुए ही थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर 23 देश घूम लिए हैं।

आनंद महिन्द्रा ने कहा देश का सबसे अमीर आदमी

मशहूर कारोबारी आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस जोड़े का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, फोर्ब्स की अमीर लोगों की सूची में ये लोग शामिल नहीं है लेकिन हकीकत में ये हमारे देश के सबसे अमीर आदमीहैं। उनकी कमाई उनका जिंदगी जीने के लिए उनका अंदाज है। अगली बार जब मैं उनके शहर जाउंगा तो जरूर इनकी बनाई हुई चाय पीने जाऊंगा।

1963 से बेच रहे चाय

1963 से बेच रहे चाय

विजयन ने 1963 में कोच्चि में एक छोटी सी दुकान में चाय बेचने का काम शुरू किया था। धीरे-धीरे उनकी चाय को लोग पसंद करने लगे और उनको आसपास के लोग जानने लगे। विजयन ने अपने काम से जो पैसा बचा उससे एक ही काम किया और वो था घूमना। उन्होंने एक-एक कर देश घूमने शुरू किए और बीते 55-56 साल में वो 23 देश घूम चुके हैं लेकिन अभी उनका दुनिया घूमने का जुनून कम नहीं हुआ है वो तमाम वो देश घूमना चाहते हैं, जहां वो अभी तक नहीं गए।

चाय की दुकान से जो कमातें हैं, उससे घूमते हैं

चाय की दुकान से जो कमातें हैं, उससे घूमते हैं

विजयन और मोहना दोनों 70 साल के हैं। उनकी शादी हुई तो दोनों का सपना विदेश घूमने का था। जिसे उन्होंने पूरा करने का ठाना और आज भी उसी सपने को जी रहे हैं। विजयन का कहना है कि वो करीब 500 रुपए रोजाना बचाते हैं और इस पैसे को इकट्ठा करते रहते हैं और एक नए देश घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+