जानिए जेठमलानी को राज्यसभा भेजने के पीछे क्या है लालू की मंशा?

पटना (मुकुन्द सिंह)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी को राज्यसभा भेजने के पीछे आखिर क्या कारण हो सकता है। पहले से चर्चा थी की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी को लालू यादव राजसभा भेज सकते हैं। जानिए लालू यादव ने अपनी बड़ी बेटी का नाम मीसा क्यों रखा था?

-
-
-
Know why Lalu Yadav wants to send Ram Jethmalani to Rajya Sabha on RJD ticket

Know why Lalu Yadav wants to send Ram Jethmalani to Rajya Sabha on RJD ticket

-

लेकिन राबड़ी देवी का पत्ता काटते हुए उन्होंने जेठमलानी और अपनी बेटी मीसा भारती को राज्यसभा भेजने का फैसला ले लिया। जिसके तहत कल राम जेठमलानी ने नामांकन भी दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि राम जेठमलानी और लालू यादव का संबंध बहुत पुराना है। यहां तक कि लालू यादव के सभी मामले रामजेठमलानी ही देखते हैं।

लालू को क्लीन चिट दिलाने के बदले राजसभा तो नहीं जा रहे जेठमलानी

आपको बताते चलें की राम जेठमलानी जो राजद कोटे से राज्यसभा जा रहे हैं से कल नामांकन के दौरान पूछा गया कि क्या आप लालू यादव को चारा घोटाला मामले में क्लीन चीट दिलवा पाएंगे? तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि हो सकता है इस मामले में अदालत ही गलत हो जाए। रामजेठमलानी के द्वारा इस तरह का बात कहे जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा बड़ी जोर शोर पर हो रही है कि चारा घोटाले में लालू को क्लीनचिट दिलाने के बदले राम जेठमलानी को राजसभा भेजने का फैसला लिया गया है।

रामजेठमलानी को लेकर पार्टी के भीतर चल रही थी विद्रोह फिर भी लिया फैसला

लालू के द्वारा रामजेठमलानी को राजसभा भेजने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के कार्यकर्ता और नेता नाखुश दिख रहे हैं। पार्टी के कई ऐसे कार्यकर्ता और नेता हैं जो राम जेठमलानी को नापसंद करते हैं। लालू यादव ने किसी की भी नहीं सुनी और राम जेठमलानी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया।

जिसके पीछे पार्टी के कई नेता दबी जुबान से चर्चा कर रहे हैं कि राम जेठमलानी लालू को चारा घोटाला में क्लीन चिट दिलवाएंगे। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सीबीआई की एक अदालत मे सजा मंजूर हो चुकि है फिर भी राम जेठमलानी उनका केस लड़ रहे हैं।

नामांकन करते ही जेठमलानी ने कहा 'मैं कर्जदार हूं'

राजसभा के नामांकन करने के बाद राम जेठमलानी ने कहां की मैं यहां के जनता को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। और उन लोगों की शुभकामना की मांग करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कर्जदार हूं मेरे ऊपर कई तरह के कर्जे हैं। जिसे अब उतारना है। जिसके लिए मुझे आप सब लोगों की आर्शीवाद की जरुरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+