जानिए लालू यादव ने अपनी बड़ी बेटी का नाम मीसा क्यों रखा था?
पटना (मुकुन्द सिंह)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को राज्यसभा भेजने का फैसला हो चुका है। मीसा भारती ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि इससे पहले यह चर्चा जोरोंं पर थी की राजद से लालू की पत्नी राबड़ी देवी राज्यसभा जाएंगी पर इन सभी बातों पर अब पूर्णविराम लग चुका है। आईए आपको मीसा भारती के बारे में कुछ बातें बताते हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे। लालू को बंगले का लालच, टेंशन में राबड़ी और मीसा
Know why Lalu Prasad Yadav named his daughter 'Misa'
कौन हैंं मीसा भारती
मीसा भारती लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी हैंं। जिन्हें डॉक्टर की उपाधि मिली हुई है। मीसा भारती ने अपनी बचपन की पढ़ाई पटना के नामी स्कूल माउंट कार्मल से पूूरी की। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। मीसा को कभी प्रैक्टिस करते हुए नहीं देखा गया।
लेकिन वर्ष 2013 के परिवर्तन रैली में मीसा भारती को राजनीति में पहली बार देखा गया। 2013 की परिवर्तन रैली में मीसा भारती ही नहीं लालू के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप भी राजनीति में पहली बार सक्रिय दिखे थे।
मीसा के नाम के पीछे भी बड़ा कारण
किसी भी व्यक्ति के नाम के पीछे एक कारण होता है। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती के नाम के पीछे बहुत बड़ा कारण है। इसे शायद ही लोग जानते होंगे। जब मीसा भारती का जन्म हुआ था तब लालू यादव जेल में सलाखों के पीछे थे।
तब जाकर लालू यादव ने अपनी बड़ी बेटी का नॉन मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (मीसा) रखा था क्योंकि लालू यादव इसी एक्ट के तहत जेल में कैद थे। हालांकि मीसा भारती के बारे में यह भी कहा जाता है कि जब उनका जन्म हुआ था तो बिहार के सबसे पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने उनका नाम मीसा भारती रखा था।
बेटी के खातिर लालू ने बगावत कर 2014 में दिया था लोकसभा का टिकट
जी हां अपनी बेटी मीसा भारती के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के सबसे धुरंधर नेता रामकृपाल यादव से बगावत करते हुए मीसा को 2014 में राजद से लोकसभा का टिकट दिया था।
जिसके सहारे मीसा पाटलिपुत्र क्षेत्र जहां उनका ससुराल है वहां से चुनाव भी लड़ी पर कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। टिकट नहीं मिलने से नाखुश रामकृपाल यादव ने बीजेपी का दामन थामा और लालू की बेटी मीसा भारती को बुरी तरह परास्त कर जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications