जानें कौन हैं Indian Idol कंटेस्टेंट सवाई भाट, जिनके गाने का लोग शो के अंत तक करते हैं इंतजार

मुंबई, जून 02: छोटे पर्दे का चर्चिंत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस शो में राजस्थान के नागौर के एक युवा की लगातार चर्चा में है। हालांकि इस बार वे अपने टेलैंट के चलते सुर्खियों में दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि मेकर्स सवाई भाट के साथ भेदभाव करते है, उन्हें अंत में गाने का मौका देते हैं।

'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरते थे सवाई

'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरते थे सवाई

दरअसल राजस्थान के नागौर में रहने वाले सवाई भाट शो के कंटेस्टेंट के रूप में चुने गए हैं। ऑडीशन के दौरान बताया गया कि सवाई को अनजान लोगों ने यहां का रास्ता दिखाया। सवाई गलियों में 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरा करते थे। सवाई का परिवार तंबू बांधकर रहता है। वो अपने परिवार का पेट पालने के लिए 'कठपुतली का खेल' दिखाया करते थे। लेकिन अब सवाई भाट के देश में हजारों फैन हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि, वे उनके गाने का इंतजार करते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे हैं ये आरोप

सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे हैं ये आरोप

विकास दिवेकर नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि, आजकल सवाई भाट की आवाज को सुनने के लिये शो को अंत तक देखना पङता है और उसमे भी आशंका रहती हैं कि सवाई आज गायेगा या नही गायेगा....लेकिन बाकी सभी 2-3 गाना गाते है.... Thinking faceThinking face इसका कारण कोई बता सकता हैं क्या.... ?? @raghu_aggarwal के यूजर्स ने लिखा कि, सोनी टीवी आप सवाई भाट के साथ भेदभाव करते हो। सबकी परफॉर्मेंस लंबी होती है, 2-3 गाने मिलते है। सवाई को लास्ट में बुलाते हो और गाना भी काट देते हो। क्यों?

लोगों ने दी शो ना देखने की धमकी

लोगों ने दी शो ना देखने की धमकी

वहीं सोशल मीडिया के अन्य एक यूजर्स @SharmaMk15 ने लिखा कि, सवाई भाट के साथ अन्याय कर रहे हो, सवाई भाट को इतना कम समय क्यों देते हो, इस सीजन का सबसे अच्छा सिंगर हैं सवाई भाट सवाई भाट के बिना शो बेकार है। वहीं bhuwan_kr नाम के यूजर्स ने लिखा कि, सोनी टीवी Indian idol में हर सप्ताह सवाई भाट को सबसे लास्ट में दिखाना अच्छी बात नही है । प्रोग्राम देखना छोड़ दूँगा । आज 2 घण्टे बर्बाद कर दिए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+