Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस बजट में महिलाओं के लिए क्या लेकर आएगी सरकार

बजट में सरकार महिलाओं के लिए खास घोषणाएं कर सकती है। माना जा रहा है कि उनके लिए कर में छूट की घोषणा की जा सकती है।

नई दिल्ली। आज देश का बजट पेश होना है। नोटबंदी के बाद इस बजट को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। सबको उम्मीद है कि नोटबंदी के बाद इस बजट के जरिए सरकार उन्हें राहत देगी। देश की महिलाएं भी इस बजट को लेकर काफी आशावान है। उन्होंने भी सरकार से कई उम्मीदें लगा रखी है। ऐसे में माना सरकार महिलाओं के लिए खास ऐलान कर सकती है।

know what women will get from union budget 2017

महिलाओं के लिए क्या?

माना जा रहा है कि वित्त मंत्री अरूण जेटली अपने पिटारे से देश की महिलाओं के लिए खास तोहफे निकालेंगे। जहां महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार इस बार आम जरुरत की चीजों के दाम न बढ़ाकर उन्हें राहत देगी तो वहीं जानकार मान रहे हैं कि इस बार के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं शिशु विकास जैसे अहम जिक क्षेत्रों पर खर्च बढ़ सकता है।

बढ़ सकती है छूट

इतना ही नहीं माना जा रहा है कि इस साल बजट में महिलाओं के लिए आयकर में छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा महिलाओं के बैंक खाते पर ब्याज बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ-साथ महिलाओं की पेंशन राशी में बढ़ोतर की जा सकती है। विधवा पेंशन योजना की राशी बढ़ सकती है। महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए बजट में खास ऐलान किए जा सकते हैं। महिलाओं को उद्योगों के लिए कम ब्याज दरों पर कर्ज का ऐलान किया जा सकता है।

महिलाओं का योगदान

गौरतलब है कि इस साल का बजट इसलिए भी खास है, क्योंकि इस साल बजट बनाने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। इस साल बजट बनाने में 41 फीसदी महिलाएं शामिल रही हैंइन महिलाओं ने सरकार के कुल बजट संबंधित कार्य के 52 फीसदी भाग को देख रही हैं। ऐसे में महिलाओं को इस बजट के काफी उम्मीदें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+