DeepVeerKiShaadi: जानिए किसने कहा- ये दीवानी तो अब भवनानी हो गई

मुंबई। बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी की दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं। इटली में हुई दोनों की शादी इस साल की शाही शादियों में से एक हैं, पिछले 6 सालों से एक-दूसरे के साथ प्रेम के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर अब अधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए, दोनों के चाहने वालों को इन दोनों की शादी की तस्वीरों का काफी इंतजार करना पड़ा, इस शादी में काफी करीबी लोग ही शामिल हुए थे, इन्ही बेहद करीबियों में एक हैं रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव।

'ये दीवानी तो अब भवनानी हो गई'

'ये दीवानी तो अब भवनानी हो गई'

सुरक्षा कारणों की वजह से निताशा ने शादी होने तक एक भी बात शादी से जुड़ी अपने पोस्ट में शेयर नहीं की थी लेकिन कल शाम जैसे ही दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गईं उसके बाद निताशा ने भी एक दिलचस्प पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की।

फेरों के बाद रणवीर के पिता ने दीपिका बहू से ये कहा!

फेरों के बाद रणवीर के पिता ने दीपिका बहू से ये कहा!

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि शादी के बाद रणवीर के पिता ने दीपिका को बड़े ही फिल्मी अंदाज में कहा कि ये दीवानी तो भवनानी हो गई। रणवीर के पिता की यह लाइन सुनकर दीपिका समेत वहां मौजूद हर इंसान के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।

 रणवीर सिंह सिंधी हैं

रणवीर सिंह सिंधी हैं

आपको बता दें रणवीर सिंह का सरनेम भवनानी है, लेकिन रणवीर अपने नाम के साथ भवनानी नाम नहीं लगाते हैं इसलिए आधे से ज्यादा लोगों को पता ही नहीं है कि रणवीर सिंह सिंधी हैं।

21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन

21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन

मालूम हो कि दीपवीर 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। दीपवीर अब 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे।

दीपवीर के स्वागत में मुंबई में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया

दीपवीर के स्वागत में मुंबई में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया

इटली में शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण मुंबई में रणवीर सिंह के बंगले में रहेंगी, दोनों के स्वागत के लिए इस वक्त उनका घर दुल्हन की तरह सजा है। घर को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जिसके बाद घर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+