रोड पर गाड़ी निकालने से पहले चेक करें पेपर्स, छोटी सी भूल लगा सकती है 10 हजार रुपये की चपत

अगर आप गाड़ी के मालिक हैं तो ट्रैफिक चालान और वाहन के कागजात के बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर मामूली कागज न हों तो हजारों रुपये की चपत लग सकती है।

नई दिल्ली, 24 जुलाई : क्या आप वाहन के मालिक हैं ? आपको यह प्रमाण पत्र साथ रखना जरूरी है, अगर वाहन चलाते समय आपके पास ये कागज नहीं होगा तो 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी अगर आपके पास ये कागजात नहीं पाता तो कम्यूटर वाला चालान जारी हो सकता है।

delhi traffic challan

अगर आप अक्सर वाहनों से यात्रा करते हैं, तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी जरूरी है। कार या दोपहिया वाहन के मालिक/चालक गाड़ी चलाने के दौरान हमेशा इन कागजातों को साथ रखें। वाहन पंजीकरण और लाइसेंस के अलावा प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र अपने वाहनों के साथ रखना अनिवार्य है। पीयूसी प्रमाणपत्र पुष्टि करता है कि गाड़ी से निकलने वाला धुआं / उत्सर्जन स्तर मानकों के भीतर है। आसान भाषा में PUC से पता चलता है कि वाहन प्रदूषण तय मानक से अधिक धुआं नहीं छोड़ रहा है।

गाड़ी के कागजातों में ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा के कागजातों को गिना जाता है। हालांकि इनके अलावा, आपके पास पीयूसी प्रमाणपत्र जरूर होना चाहिए। PUC न रखने पर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना गाड़ी से यात्रा करने वालों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इस रिपोर्ट में जानिए आप अपनी गाड़ी के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त कर सकते हैं ? जानिए तीन चरणों में PUC हासिल करने का तरीका

STEP 1: सबसे पहले सरकार द्वारा अधिकृत प्रदूषण जांच केंद्र पर जाकर अपने वाहन की जांच कराएं। साइलेंसर के अंदर एक उपकरण लगाकर जाएगा इंजन चालू करने को कहा जाएगा। इससे आपकी गाड़ी से होने वाले प्रदूषण के स्तर की जांच हो जाएगी।

STEP 2: प्रदूषण जांच पूरी होने के बाद, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) जारी किया जाएगा। PUC ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

STEP 3: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की परिवहन सेवा वेबसाइट पर लॉग ऑन कर PUC प्रमाणपत्र टैब पर क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+