अब बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार क्योंकि होगा रूटों का विस्तार
नयी दिल्ली। अब ट्रेन का सफर और आसान और सुहाना हो जाएगा। रेलवे ने अपने रूटों का विस्तार करने की योजना बना ली है। ट्रेन के रूटों के विस्तार और रेलवे ट्रैकों के दोहरीकरण के लिए मंजूरी दे दी गई है। अलग-अलग रूटों पर रेलवे ट्रैकों को दोहरीकरण का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा, जिससे की ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और सफर आसान होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने इसे मंजूरी दे दी है।

किन-किन रूटों का होगा दोहरीकरण
- इस परियोजना के तहत 1295.42 करोड़ रुपए की लागत से रोजा-सीतापुर कैंट-बढ़वाल बड़ी लाईन सिंगल लाईन परियोजना के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी गई है।
- इस रेल लाईन की लंबाई 180.77 किलोमीटर होगी और यह पांच वर्षों में पूरी होगी। जिससे उत्तर प्रदेश के बारांबंकी तथा सीतापुर जिले लाभान्वित होंगे।
- 2,478.23 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बीना-कटनी तीसरी लाईन परियोजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 278.7 किलोमीटर लंबी यह रेल लाईन पांच वर्षों में तैयार होगी।
- 2,335.68 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से विजयानगरम तथा तीतलागढ़ तीसरी लाईन परियोजना को मंजूरी दे दी है।
- खड़गपुर-झरसूगुड़ा सेक्शन, हावड़ा-मुंबई ग्रैंड ट्रंक मार्ग तथा हावड़ा चेन्नई सेक्शन मेन लाईन का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इस परियोजना से उड़ीसा के रायगड़ तथा कालाहांडी तथा आंध्र प्रदेश के विजयानगरम और बाबीली जिले को लाभ होगा।
- 1002.39 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सुरेन्द्रनगर राजकोट रेल लाईन दोहरीकरण परियोजना को स्वीकृति दे दी है।
- 3627.47 करोड़ रुपए की लागत से पुणे-मिराज-लोंडा रेल लाईन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications