जानिये केंद्रीय विश्वविद्यालय में तिरंगा फहराने में कितना खर्च आयेगा

नई दिल्ली। जेएनयू प्रकरण के बाद केंद्रीय मानव संसाधन व शिक्षा मंत्री स्मृति ईऱानी ने देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने का आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद यह जानना भी काफी दिलचस्प है कि तिरंगे को फहराने में कितना खर्च आयेगा। फ्लैग फाउंडेशन के सीईओ और रिटायर्ड कमांडर केवी सिंह की मानें तो 200 फीट की उंचाई पर तिरंगा फहराने का खर्च 40-45 लाख रुपए आता है।

ये काम न करे यूनिवर्सिटी तो कीजिये शिकायत स्मृति ईरानी से

केवी सिंह के अनुसार उन्होंने देशभर में तकरीबन 65 जगहों पर 200 फीट की उंचाई पर तिरंगे फहराने का इंतजाम किया है। झंडे को पॉलिस्टर से बुने हुए कपड़े से बनाया जाता है। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फहराये जाने वाले तिरंगे का खर्च कितना आयेगा। इसके लिए दिल्ली के सेंट्रल पार्क में लगे झंडे को उदाहरण मानकर कीमत तय की जाएगी जिसे विश्वविद्यालयों को मुहैया कराया जाएगा।

46 विश्वविद्यालयों में फहराया जाएगा तिरंगा

46 विश्वविद्यालयों में फहराया जाएगा तिरंगा

केंद्र सरकार के फैसले के बाद 46 जगहों पर तिरंगे को फहराया जाएगा।

कनॉट के सेंट्रल पार्क में लगे झंडे की कीमत 40 लाख रुपए

कनॉट के सेंट्रल पार्क में लगे झंडे की कीमत 40 लाख रुपए

दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 207 फीट की उंचाई पर तिरंगा फहराने का खर्च 40 लाख रुपए आया है।

टेंसाइल स्टील की पाइप का इस्तेमाल किया जाता है

टेंसाइल स्टील की पाइप का इस्तेमाल किया जाता है

तिरंगा फहराने के लिए टेंसाइल स्टील की पाइप का इस्तेमाल किया जाता है जिसे बजाज इलेक्ट्रिकल्स और ट्रांस इंडिया बनाती है।

मुंबई की दुकान से आता है तिरंगे का कपड़ा

मुंबई की दुकान से आता है तिरंगे का कपड़ा

मुंबई स्थित झंडे की दुकान से पॉलिस्टर से बुने कपड़े को तिरंगे के लिए सप्लाइ करता है।

35 किलोग्राम होता है तिरंगे का वजन

35 किलोग्राम होता है तिरंगे का वजन

तिरंगे की चौड़ाई 60 फीट और 90 फीट लंबाई होती है जबकि इसका वजह 35 किलो होता है।

खास होता है तिरंगा फहराया जाने वाला पाइप

खास होता है तिरंगा फहराया जाने वाला पाइप

पाइप को इस तरह से डिजाइन किया जाता है जिससे कि तिरंगा हमेशा फहराता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+