जानिए लॉकडाउन में विदेशों में फंसे भारतीयों को कितना चुकाना पड़ेगा फ्लाइट का किराया, देखें टिकट फेयर लिस्ट
जानिए लॉकडाउन में विदेशों में फंसे भारतीयों को कितना चुकाना पड़ेगा फ्लाइट का किराया, देखें टिकट फेयर की लिस्ट
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के फैलने के बाद दुनिया भर में किए गए लॉकडाउन के चलते हजारों की संख्या में भारतीय विदेश में फंसे हुए हैं। भारत की मोदी सरकार उन्हें वापस लाने के लिए योजना बना चुकी हैं । कई चरणों में ये विदेशों में फंसे भारतीय भारत लाए जाएंगे लेकिन उन्हें अपनी यात्रा का खर्च स्वयं उठाना होगा। तो आइए जानते हैं कि कई देशों में फंसे भारतीयों को सरकार द्वारा भेजी जा रही फ्लाइट का कितना किराया देना पड़ेगा?

64 उड़ानों से भारत लाएं जाएंगे भारतीय
बता दें नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि एयरइंडिया कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे करीब 15000 भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए सात से 13 मई तक 64 उड़ानों का परिचालन करेगी। मंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निजी भारतीय एयरलाइन्स भी 13 मई के बाद इस अभियान में शामिल हो सकती हैं।

इतना देना होगा किरायाइतना देना होगा किराया
उन्होंने कहा कि इन उड़ानों का लाभ उठाने वाले लोगों को शुल्क वहन करना होगा। यूके और यूएस से दिल्ली उड़ान पर यात्री से 50,000 से 1 लाख रूपये शुल्क लिया जाएगा जबकि ढाका-दिल्ली उड़ान पर उसे 12,000 रूपये देना होगा। वहीं सिंगापुर से दिल्ली और मुंबई यात्रा करने वालों यात्रियों को 20 हजार रुपये अदा करने होंगे, वहीं सिंगापुर से बेंगलुरु आने वाले यात्रियों काक 18 हजार रुपये हैं।

देखिए पूरी लिस्ट
इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि और देशों से आने वाले यात्रियों को कितना किराया देना पड़ेगा। पुरी के अनुसार विदेश से लौटने के बाद कोविड-19 एहतियात के तहत सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपीन, बांग्लादेश, बहरीन, कुवैत और ओमान समेत 12 देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए 64 उड़ानों को संचालित करेगी।

देखें किराए की दूसरी लिस्ट
ये किराए की दूसरी लिस्ट हैं। बता दें भारत विदेश से भारतीयों को वापस लाने के लिए सात मई से 13 मई तक संयुक्त अरब अमीरात के लिए 10, अमेरिका और ब्रिटेन के लिए सात-सात, सऊदी अरब के लिए पांच, सिंगापुर के लिए पांच और कतर के लिए दो उड़ानें भेजेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह मलेशिया और बांग्लादेश के लिए सात-सात, कुवैत और फिलीपीन के लिए पांच-पांच तथा ओमान एवं बहरीन के लिए दो-दो उड़ानें भेजी जाएंगी। देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है तथा इस दौरान सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित रही हैं।

-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications