पद्म श्री सम्मानित डॉक्टर से लेकर सफाईकर्मियों तक, जानिए अलग-अलग राज्यों में किसे मिलेगी वैक्सीन की पहली डोज
नई दिल्ली। Vaccination start in India कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ भारत की लड़ाई को आज से एक नई मजबूती मिलने जा रही है। दरअसल, भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सुबह 10:30 बजे इस अभियान की शुरुआत करेंगे। सभी राज्यों में सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को टीका लगेगा और इसके लिए राज्य सरकारों ने लाभार्थियों का चयन बहुत दिन पहले ही कर लिया है।

पूरे देश में 3 हजार से ज्यादा सेंटर पर लगेगा टीका
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर 3006 सेंटर पर टीकाकरण अभियान शुरू होगा। हर सेंटर पर एक दिन में 100 लाभार्थियों को ही टीका लगाया जाएगा। ऐसे में आइए आपको बताते हैं हर राज्य में वैक्सीन का पहला टीका किस शख्स को दिया जाएगा।
नोएडा में सांसद महेश शर्मा को लगेगा पहला टीका
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक सभा सांसद महेश शर्मा को वैक्सीन का पहला टीका लगाया जाएगा। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान महेश शर्मा ने "फ्रंटलाइन हेल्थकेयर कार्यकर्ता" के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी। महेश शर्मा MBBS डिग्री धारक हैं और वो पहले सांसद होंगे, जिन्हें वैक्सीन का पहला टीका लगेगा। वह सुबह 11 बजे कैलाश अस्पताल में वैक्सीन का टीका लगवाएंगे।
गुजरात में चिकित्सा अधीक्षक को लगेगा टीका
गुजरात में टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16000 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। ऐसे में यहां भी अहमदाबाद और गांधीनगर के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को वैक्सीन का पहला शॉट लगेगा।
दिल्ली में डॉक्टर और नर्स को लगेगा टीका
देश की राजधानी दिल्ली में भी सबसे पहले डॉक्टर, नर्स और सैनिटाइजेशन वर्कर की तिकड़ी को वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। ये टीका अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में LNJP अस्पताल में लगाया जाएगा।
असम में पद्म श्री से सम्मानित डॉक्टरों को लगेगा पहला टीका
राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, 12 डॉक्टर की एक टीम को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसमें श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व कुलपति डॉ उमेश चंद्र सरमा भी शामिल हैं। टीका लगाए जाने वाले अन्य डॉक्टरों में पद्म श्री से सम्मानित सर्जन डॉ इलियास अली, साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता और बारपेटा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ द्रुबज्योति बोरहा, जीएमसीएच के प्रिंसिपल अच्युत बैश्य और इसके अधीक्षक डॉ। अभिजीत शर्मा शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ और गोवा में सफाईकर्मियों को लगेगा पहला टीका
छत्तीसगढ़ में 53 साल की महिला सफाईकर्मी को सबसे पहले वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। वहीं गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में भी सफाईकर्मियों को सबसे पहले वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
राजस्थान में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को लगेगा पहला टीका
राजस्थान में सबसे पहले वैक्सीन का टीका सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दिया जाएगा। कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर भंडारी ने कहा है कि उन्हें वैक्सीन का टीका लगवाने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि वैज्ञानिक परीक्षण के बाद कड़ी ट्रायल प्रक्रिया से गुजरने के बाद टीके के रूप में सामने आया है। बता दें कि सुधीर भंडारी को कोविशील्ड वैक्सीन दी जाएगी।
एमपी में सिक्योरिटी गार्ड को लगेगा पहला टीका
मध्य प्रदेश में वैक्सीन का पहला डोज एक अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड और एक अटेंडर को दिया जाएगा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications