जानिए विजय माल्या की मां ऋतु माल्या को
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हालांकि सारा देश विजय माल्या को जानता है। वह बड़े उद्योगपति हैं। शराब के बड़े कारोबारी हैं। पर उनकी मां ऋतु माल्या पहली बार खबरों में आई हैं। वह विजय की सौतेली मां हैं। वह पेशे से वकील हैं। यूबी समूह की कंपनी एमसीएफएल से विजय माल्या के इस्तीफे के कुछ दिन बाद ही इस उर्वरक कंपनी ने उनकी सौतेली मां ऋतु माल्या को तत्काल प्रभाव से निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है।

माल्या का इस्तीफा
माल्या ने गत एक दिसंबर को एक हैरान करने वाला कदम उठाते हुए मेंगलूर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइजर्स (एमसीएफएल) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। एमसीएफएल के अधिग्रहण के लिए दीपक फर्टिलाइजर्स व जुआरी समूह के बीच 'संघर्ष' चल रहा है।
बचपन बीता मुंबई में
ऋतुका बचपन मुंबई में गुजरा है। वे स्कूल के दिनों में डिबेट में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। वह गारमेंट का बिजनेस भी करती थीं। उन्होंने विजय माल्या के पिता विट्ठल माल्या से शादी की थी।
पहले थीं कैलाश आडवाणी
ऋतु का शादी से पहले नाम कैलाश आडवाणी था। वह पर्दे के पीछे ही रहती हैं। अब उनका अधिकतर वक्त अपने पोते-पोतियों के साथ खेलने में गुजरता है। बागवानी की शौकीन ऋतु कब्बन पार्क के पास स्थित अपने विशाल बंगले को बहुत सुंदर तरीके से रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications