Rajinikanth Birthday: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार रजनीकांत, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
नई दिल्ली। आज फिल्म जगत के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले अभिनेता रजनीकांत का जन्मदिन है। वह 70 साल के हो गए हैं। साल 1975 में फिल्म अपूर्वा रागंगल से एक्टिंग की दुनिया में कदम लेने वाले रजनीकांत का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। उनका एक गरीब परिवार में जन्मे बस कंडक्टर से सबसे अधिक फीस वाले वाले अभिनेता तक का सफर आज भी लोगों को प्रेरित करता है। रजनीकांत 150 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। तो चलिए आज इस खास मौके पर जानते हैं कि रजनीकांत आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं और वह एक फिल्म का कितना चार्ज करते हैं।

एक फिल्म का इतना चार्ज करते हैं रजनीकांत
रिपब्लिक वर्ल्ड की रजनीकांत की संपत्ति पर आधारित एक रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की अनुमानित नेट वर्थ 360 करोड़ रुपये है। वह औसतन एक फिल्म का 55 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके साथ ही उनके पास 110 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत निवेश राशि है। रजनीकांत के चेन्नई के पोज गार्डन और पुणे में घर भी हैं। उनके चेन्नई वाले घर की कीमत 35 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी चेन्नई में आश्रम नाम से एक स्कूल चलाती हैं, इसमें भी रजनीकांत की हिस्सेदारी है।
Recommended Video

रजनीकांत के पास हैं ये गाड़ियां
इसके साथ ही अभिनेता का चेन्नई में एक मैरिज हॉल भी है, जिसे राघवेंद्र कल्याण मंटपम के नाम से जाना जाता है। उनके पास दो लग्जरी गाड़िया हैं। इनमें से एक ऑडी एक्सक्लूसिव है और दूसरी मटैलिक सिल्वर जैगुआर है, जिसकी कीमत करीब 65,08,843 रुपये है। इसके अलावा रजनीकांत के पास पांच नॉन-लग्जरी गाड़ियां भी हैं, इनमें एम्बेसडर भी शामिल है। उन्होंने अपनी बेटी सौंदर्या के एनीमेशन स्टूडियो ओचर पिक्चर प्रोडक्शंस में भी निवेश किया है।

फिल्म का आधा बजट लेते हैं रजनीकांत
रिपोर्ट में लीडिंग अतंरराष्ट्रीय न्यूज पोर्टल के हवाले से कहा गया है, चूंकी रजनीकांत काफी मशहूर हैं और उनके चाहने वालों की संख्या काफी बड़ी है, इसलिए वो जिन फिल्मों में काम करते हैं उनका आधा बजट भी लेते हैं। जैसे कबाली के लिए 50 करोड़ रुपये, लिंगा के लिए 60 करोड़ रुपये, शिवाजी के लिए 27 करोड़ रुपये और एंदिरन (रोबोट) के लिए 45 करोड़ रुपये। ये राशि इन फिल्मों के बजट की आधी बताई जाती है।

प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करते हैं रजनीकांत
रजनीकांत आज भी किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करते हैं और वह केवल अपने करियर की शुरुआत में ही विज्ञापनों में देखे गए थे। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि रजनीकांत हर साल अपनी कमाई का आधा हिस्सा दान कर देते हैं। साल 2018 में वह सालाना 50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'फोर्ब्स इंडिया रिचेस्ट सेलिब्रिटी लिस्ट' में 14वें स्थान पर थे। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वितरक फिल्म की लागत वसूल नहीं कर पाते हैं, तो रजनीकांत उन्हें पैसा भी लौटा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications