कोरोना की 'R वैल्यू' ने बढ़ाई तीसरी लहर की आशंका, जानिए क्या है ये, जिसको लेकर परेशान हैं डॉक्टर
कोरोना की 'R वैल्यू' ने बढ़ाई तीसरी लहर की आशंका, जानिए क्या है ये, जिसको लेकर परेशान हैं डॉक्टर
नई दिल्ली, 03 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस की स्थिति अब धीरे-धीरे और भी ज्यादा चिंताजनक हो रही है। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर को लेकर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है। चेन्नई में गणितीय विज्ञान संस्थान के मुताबिक भारत में SARS-CoV-2 का 'R वैल्यू' बढ़ रहा है और 07 मई 2021 के बाद पहली बार 1 को पार कर गया है। 'R वैल्यू' से मतलब यहां कोरोना वायरस की प्रजनन दर से है। हाल ही में ये 0.96 से बढ़कर 1 हो गया है, जो चिंताजनक है। दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी आर वैल्यू बढ़ने को लेकर चिंता जताई है।
Recommended Video

क्या होती है कोरोना की 'R वैल्यू'
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति जितने लोगों को संक्रमित करता है, उसके ही 'R वैल्यू' कहते हैं। यानी कोविड-19 से संक्रमित एक शख्स एक व्यक्ति को संक्रमित करता है तो R वैल्यू 1 होगी और एक संक्रमित व्यक्ति से औसतन 2 लोगों में संक्रमण फैलता है तो वैल्यू दो होगी।
इसी तरह 1 से कम का 'R' वैल्यू से पता चलता है कि कम से कम एक अकेला रोगी औसतन एक से कम व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है। इसलिए डॉक्टर चाहते हैं कि महामारी के समय में 'R' वैल्यू 1 से कम हो। ताकी यह सुनिश्चित हो कि वायरस अब बहुत कम फैल रहा है। पिछले हफ्ते स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की थी 'R वैल्यू' 1 हो गया है।

27 से 31 जुलाई में अनुमानित आर वैल्यू की अवधि 1.03 है
चेन्नई में गणितीय विज्ञान संस्थान में कम्प्यूटेशनल जीव विज्ञान और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर, सीताभरा सिन्हा ने इंडिया टुडे को बताया, कि आर वैल्यू पहली बार 27 जुलाई को 1 की संख्या के पार चला गया है। ये 7 मई के बाद पहली बार देखा गया है। 27 से 31 जुलाई में अनुमानित आर वैल्यू की अवधि 1.03 है।

इन राज्यों में बढ़ रही है कोरोना की 'R वैल्यू'
मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के अलावा अधिकांश पूर्वोत्तर राज्यों में 'R वैल्यू' 1 से अधिक रहता है। इसलिए विशेषज्ञों ने केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बढ़ते सक्रिय मामलों को लेकर चिंता जताई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 'R वैल्यू' 1 के करीब है। दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में एक वक्त पर 'R वैल्यू' एक से अधिक है।

क्या कोरोना की तीसरी को लेकर चिंताजनक है R वैल्यू?
कोरोना की तीसरी के आने में R वैल्यू का कितना रोल है, इसके बारे में बात करते हुए जीव विज्ञान और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर सीताभरा सिन्हा ने कहा, निश्चित रूप से 'R वैल्यू' का 1 से अधिक होना कोरोना की तीसरी लहर का संकेत है। हालांकि ये भी सच है कि 'R वैल्यू' का 1 से अधिक होना केवल एक अस्थायी घटना हो सकती है और यह संभव है कि अगले कुछ दिनों में यह फिर से 1 से कम हो सकता है। लेकिन फैक्ट ये है कि 'R वैल्यू' एक ही समय में कई राज्यों में 1 से अधिक हो गया है, जो ये बताता है कि कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में बढ़तरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications