मनीष सिसोदिया ने इस 5 साल के छोटे बच्चे को बताया दोस्त, संस्कृत, फ्रेंच, अंग्रेजी में फटाफट करता है बात
मनीष सिसोदिया ने इस 5 साल के छोटे बच्चे को बताया दोस्त, संस्कृत, फ्रेंच, अंग्रेजी में फटाफट करता है बात
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक पांच साल के बच्चे को अपना दोस्त बनाया है। इस पांस साल के बच्चे का नाम हितेन कौशिक है। इस बात की जानकारी मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर दी है। हितेन कौशिक तीन अलग-अलग भाषा बोलने में माहिर है। पांच साल की उम्र में हितेन कौशिक फ्रेंच, अंग्रेजी और संस्कृत को फटाफट तरीके से बोलते हैं। हितेन कौशिक भारत के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी राज्यों के नाम भी पढ़ सकते हैं। मनीष सिसोदिया के साथ-साथ हितेन कौशिक ने लाखों सोशल मीडिया यूजर्स को प्रभावित किया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा- मैंने एक छोटा नया दोस्त बनाया है
मनीष सिसोदिया ने हितेन कौशिक के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है, "आज मैंने एक नया छोटा दोस्त बनाया है। 5 साल की उम्र में वह (हितेन कौशिक) तीन अलग-अलग भाषाएं फ्रेंच, संस्कृत और अंग्रेजी में पारंगत है। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।"
'गूगल बॉय' के नाम से मशहूर हितेन कौशिक ने मनीष सिसोदिया के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ''आपके सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद सर।''
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हितेन कौशिक का है नाम
हितेन कौशिक दिल्ली के रहने वाले हैं। हितेन कौशिक का नाम और जगह याद रखने की अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक यूट्यूब चैनल है। हितेन को अमेरिका के सभी राज्यों के नाम याद हैं। हितेन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
मनीष सिसोदिया के ट्वीट को अब तक 3700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर ने ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा है, "वाह यह वाकई प्रभावशाली है...यह युवा पीढ़ी हमसे बहुत आगे है... ब्रावो!! हमारे देश का भविष्य अलग और आशाजनक होने वाला है।" एक अन्य ने लिखा, "अद्भुत बच्चा है। भगवान भला करे।"












Click it and Unblock the Notifications