इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे विकास चौधरी, फरीदाबाद से थे टिकट के दावेदार

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की गुरुवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने विकास चौधरी पर सेक्टर-9 के मार्केट में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कांग्रेस नेता को आनन-फानन में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया जहां चौधरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 12 खोखे बरामद किए हैं। अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि इसके पीछे किसका हाथ है। विकास चौधरी कुछ साल पहले ही इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे विकास चौधरी

इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे विकास चौधरी

विकास चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का करीबी बताया जाता था। विकास के इनेलो छोड़ने के पीछे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट ना मिलना मुख्य वजह बताई जा रही थी। माना जा रहा था कि विकास फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते थे। कुछ सालों तक वे इनेलो में थे, जब उन्हें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहींं मिला तो उसके बाद वे पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विकास चौधरी फिलहाल हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता थे।

फरीदाबाद से चुनाव लड़ रहे थे विकास चौधरी

फरीदाबाद से चुनाव लड़ रहे थे विकास चौधरी

गुरुवार की सुबह सेक्टर-9 के मार्केट में जिस वक्त विकास चौधरी पर हमला हुआ, वे अकेले थे। अज्ञात हमलावरों ने विकास पर 10 से 12 गोलियां दागीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस वारदात को 2 बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विकास चौधरी की हत्या के बाद हरियाणा की राजनीति में सियासी उबाल आ गया है। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विकास की हत्या के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां जंगलराज कायम है। खट्टर सरकार पूरी तरह से असफल रही है। जबकि रणदीप सुरजेवाला ने भी खट्टर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोल बाला है। इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+