कौन हैं पंखुड़ी पाठक, जिनकी एक पोस्ट ने पति अनिल यादव को सपा छोड़ने पर कर दिया मजबूर

नई दिल्ली। कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के बाद मामला गरमाता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता और गौतमबुद्ध महानगर अध्यक्ष अनिल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिल यादव ने पत्नी, कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की पोस्ट पर सपा कार्यकर्ताओं की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में पार्टी छोड़ी है। आईए हम आपको बताते हैं कि, कौन हैं पंखुड़ी पाठक?

पंखुड़ी एक नॉन पॉलिटिकल पृष्ठभूमि से रही हैं

पंखुड़ी एक नॉन पॉलिटिकल पृष्ठभूमि से रही हैं

राजनीति की दुनिया में खूबसूरत चेहरों में शुमार पंखुड़ी बेहद तेज तर्रार हैं। पंखुड़ी एक नॉन पॉलिटिकल पृष्ठभूमि से रही हैं। पंखुड़ी कांग्रेस की उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग की वाइज़ चेयरपर्सन हैं। वे समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुई थीं। पंखुड़ी पाठक देश के नामी संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय ने हंसराज कॉलेज से कानून की पढ़ाई में ग्रेजुएशन की है। 2010 में हुए हंसराज कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पंखुड़ी ने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर चुनाव जीता था। इसके बाद वह पढ़ाई के दौरान लंबे समय तक समाजवादी पार्टी की छात्र सभा से जुड़ी रहीं।

पंखुड़ी के माता-पिता डॉक्टर हैं

पंखुड़ी के माता-पिता डॉक्टर हैं

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के परिवार से ताल्लुक रखने वालीं पंखुड़ी पाठक काफी लंबे समय से दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रही थीं।पंखुड़ी पाठक के पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक अभी छात्र है। पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था।

पंखुड़ी ने दिसंबर 2019 अनिल यादव से की थी शादी

पंखुड़ी ने दिसंबर 2019 अनिल यादव से की थी शादी

पंखुड़ी की शैली से अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी काफी प्रभावित रहीं। उन्होंने कुछ विवादों के चलते समाजवादी पार्टी को अलविदा कहते हुए कुछ समय बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। निजी ज़िन्दगी की बात करें तो पंखुड़ी की दिसंबर 2019 में ही शादी हुई है। उन्होंने सपा नेता रहे अनिल यादव से शादी की। अनिल यादव की ये दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+