YouTube देखकर इस बिहारी शख्स ने खड़ी कर दी 4 करोड़ की कंपनी, Shark Tank India वाले भी देखकर हैरान
Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 की शुरुआत हो चुकी है। भारत के हर कोने से एंटरप्रेन्योर इस शो में आकर अपने बिजनेस में निवेश करने के लिए शार्क को पिच करते हैं। सीजन-3 में इस बार बिहार से आए एक एंटरप्रेन्योर की चर्चा हो रही है।
बिहार के सहरसा से आए शार्क टैंक इंडिया में दिलखुश कुमार ने शार्क को भी चौंका दिया है। दिलखुश कुमार ने यूट्यूब से कोडिंग सीखकर एक कंपनी खड़ी कर दी है, जिसकी वैल्यू 4 करोड़ रुपये की है।

आइए जानें कौन हैं दिलखुश कुमार और उनकी कंपनी का क्या काम है?
- दिलखुश कुमार की कंपनी का नाम RodBez है। RodBez (रोडबेज) ये एक टैक्सी बेस्ड ट्रैवल कंपनी है। हालांकि ये Uber और Ola से काफी अलग है।
- दिलखुश कुमार RodBez के फाउंडर हैं और सिद्धार्थ इस कंपनी के को-फाउंडर हैं। दिलखुश कुमार ने यूट्यूब से खुद कोडिंग सिखकर RodBez ऐप बनाया है।
- दिलखुश कुमार ने शार्क टैंक इंडिया में बताया कि, उनकी कंपनी RodBez बिहार में टैक्सी सर्विस प्रोवाइड करती है। ये टैक्सी सर्विस इंटर स्टेट है। ये बिहार की राजधानी पटना से हर छोटे शहर के लिए टैक्सी सर्विस देते हैं और बिहार के हर शहर से पटना के लिए सर्विस देते हैं।
- इस कंपनी की शुरुआत दिलखुश ने जुलाई 2022 में की थी। उनके पास अभी 20 टैक्सी हैं। दिलखुश अपनी टैक्सी की तादाद को बढ़ाना चाहते हैं।
- RodBez का फोकस टैक्सी ड्राइवर और कंज्यूमर्स दोनों को सुविधा देना है। दिलखुश कुमार का कहना है कि, जब आप कोई लोकल टैक्सी बुक करते हैं तो आपको दोनों तरफ का किराया देना होता है...क्योंकि टैक्सी ड्राइवर को दूसरी तरफ से कोई सवारी नहीं मिलती है। ऐसे में टैक्सी पुल की सुविधा देते हैं।
- दिलखुश कुमार ने यह भी बताया कि कंपनी का एक्जीक्यूटिव पैसेंजर से लगातार वॉट्सऐप पर चैट करता रहता है ताकि उसको भरोसा बना रहे।
- दिलखुश कुमार ने दावा किया कि अगर उनकी पैसेंजर की फ्लाइट हमारी वजह से छूट जाती है तो हम उन्हें अगली फ्लाइट में टिकट करा भी देते हैं। ऐसा हम अपनी कंपनी के ऐप पर ऑफर देते हैं। उनका कहना बै कि उन्होंने अब तक एक कस्टमर का टिकट कराया भी है।
- दिलखुश कुमार को शॉर्क टैंक इंडिया से रितेश अग्रवाल और नमिता थापर ने 50 लाख रुपये दिए। हालांकि इसमें 20 लाख रुपये बिना किसी ब्याज के और 30 लाख रुपये 5 परसेंट के ब्याज पर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications