अटल पेंशन योजना:60 के बाद रेगुलर इनकम की सता रही हैं चिंता तो पढ़ें सरकार की इस योजना के बारे में

नई दिल्ली। अगर 60 साल के बाद आपको भी रेगुलर इनकम की चिंता सता रही हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको केंद्र सरकार की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस चिंता को खत्म कर देगा। हम बात कर रहे हैं अटल पेंशन योजना की। 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना की घोषणा की थी। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और मजदूरों को जीवनभर पेंशन देने के मकसद से अटल पेंशन योजना (एपीवाई) शुरू की गई। अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक गारंटीयुक्त पेंशन स्कीम है। चूकी ये सरकारी स्कीम हैं इस लिए इसकी पूरी गारंटी सरकार की होती है। इस योजना का प्रबंधन पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) करता है। आइए इस स्कीम के बारे में आपको कुछ जरूरी बातों से अवगत कराते हैं और इसके फायदे गिनवाते हैं।

 क्या है अटल पेंशन योजना

क्या है अटल पेंशन योजना

केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों और खासकर मजदूरों के लिए इस योजना की शुरूआत की, जिसमें छोटे निवेश से उन्हें जीवनभर पेंशन मिलता रहेगा। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद से जीवन के अंत तक आपको 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये महीने की पेंशन मिलती रहेगी। पेंशन 1000 से लेकर 5000 तक में क्या होगी ये आपके योगदान और निवेश की उम्रसीमा पर निर्भर करता है। अटल पेंशन योजना में अगर कोई निवेशक कम उम्र में योगदान शुरू करता है तो उसे न्यूनतम योगदान के साथ अधिकतम पेंशन पाने में मदद मिलेगी। यानी जितने लंबे समय तक आप निवेश करेंगे पेंशन की राशि उनती अधिक होगी। यानी अगर आप 18 साल की उम्र में ही अटल पेंशन योजना मे निवेश करते हैं तो आपको 60 साल के बाद 5000 रुपए मासिक पेंशन के लिए उसे सिर्फ 210 रुपए हर महीने का निवेश करना होगा।

 क्या है अटल पेंशन योजना की खासियत

क्या है अटल पेंशन योजना की खासियत

अटल पेंशन योजना में कई ऐसे खास बातें हैं तो लोगों को आकर्षित करते हैं। जैसे यह स्कीम योजनाधारक की मृत्यु के बाद भी चालू रहती है। मतलब कि अगर योजनाधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रित को इसका लाभ मिलता रहेगा। मृत्यु के बाद पति या पत्नी को यह पेंशन मिलती रहेगी। अगर दोनों की मृत्यु हो जाए तो 60 साल की आयु पर जो भी पेंशन फंड में राशि होगी वो नॉमिनी को दे दी जाएगी।

इस योजना की एक सबसे बड़ी खासियत है कि आप पेंशन जमा करने की राशि कभी भी बदल सकते हैं। आप साल में एक बार अप्रैल में अपने पेंशन की राशि को बदल सकते हैं।

इस योजना का एक लाभ ये भी है कि आप जरूरत पड़ने पर 60 साल से पहले भी अटल पेंशन योजना का खाता बंद कर सकते हैं। 60 साल से पहले योजना धारक की मृत्यु होने पर या गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अटल पेंशन योजना खाता बंद कर सकते हैं।

 टैक्स में मिलेगी छूट

टैक्स में मिलेगी छूट

अटल पेंशन योजना के तहत आपको टैक्स में छूट दी जाती है। इस योजना में योजनाधारक को धारा 80 सीसीडी (1) और धारा 80 सीसीडी (1 बी) के तहत टैक्स में छूट मिलता है। धारा 80 सीसीडी (1) के तहत आप आपनी सालाना आय में से 20 प्रतिशत तक इस योजना में निवेश कर सकते हैं। वहीं धारा 80 सीसीडी (1बी) सेक्शन 80 सीसीडी(1बी)) के तहत, आप अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए 50,000 रुपए तक का अतिरिक्त कर लाभ उठा सकते हैं।

 कौन खोल सकता है अटल पेंशन योजना

कौन खोल सकता है अटल पेंशन योजना

  • अटल पेंशन योजना में खाता खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त है कि आप भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • योजनाधारक की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।
  • इस योजना में को लेने के लिए आपकी अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।
  • आपके पास किसी भी बैंक में बचत खाता होना चाहिए।
  • एक नागरिक अटल पेंशन योजना के तहत केवल एक खाता खोल सकता है।
 कहां खोल सकते हैं अटल पेंशन योजना

कहां खोल सकते हैं अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना में खाता खोलने के लिए आप किसी भी सरकारी बैंक में जाकर योजना का फॉर्म भरके आवेदन कर सकते हैं। देशभर के सरकारी बैंकों में इस योजना की पू री जानकारी आपको मिल जाएगी। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। http://www.jansuraksha.gov.in/Files/APY/Hindi/ApplicationForm.pdf इस लिंक पर क्लिक कर आप अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप इस योजना के लिए राशि सालाना, छमाही, त्रैमासिक या फिर मासिक तौर पर भर सकते हैं। अटल पेंशन योजना पेंशन की राशि आपके योगदान और आपके योजना लेने के उम्र पर निर्भर करता है।

यहां पढ़ें योजना के बारे में विस्तार से-https://www.npscra.nsdl.co.in/scheme-details.php

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+