केके वेणुगोपाल बनें देश के 15वें अटॉर्नी जनरल

केके वेणुगोपाल देश के 15वें अटॉर्नी जनरल होंगे, मुकुल रोहतगी जगह जगह संभालेंगे कमान, रोहतगी ने कार्यकाल नहीं बढ़ाई जाने की की थी अपील

नई दिल्ली। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की गुजारिश के बाद सरकरा ने उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया है और केके वेणुगोपाल को देश का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है। वेणुगोपाल देश के 15वें अटॉर्नी जनरल हैं। 86 वर्ष के वेणुगोपाल काफी वरिष्ठ वकील हैं और वह इससे पहले कई अहम मुकदमे लड़ चुके हैं। वेणुगोपाल की नियुक्ति से पहले उनकी नियुक्ति पर पीएम ने अमेरिका की यात्रा से पहले ही विचार कर लिया था।

kk venugopal

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी जब अपनी विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे थे तभी उनके नाम का प्रस्ताव सामने आया था जिसपर पीएम ने अपना विचार व्यक्त कर दिया था। हालांकि अभी तक वेणुगोपाल की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन वेणुगोपाल को अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए जाने के लिए उनके प्रस्ताव को कानून मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कार्यारलय भेज दिया गया है।

पीएमओ से अंतिम मुहर लगने के बाद राष्ट्रपति वेणुगोपाल की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगाएंगे। आपको बता दें कि वेणुगापाल देश के जाने माने वकीलों में शुमार हैं और उन्हें संविधान विशेषज्ञ माना जाता है। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण दोनों से ही सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के कार्यकाल के दौरान वेणुगोपाल को अडिशनल सॉलिसिटर जनरल बनाया गया था। हाल ही में वेणुगोपाल सीबीआई और ईडी के लिए टू जी मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या विवाद पर कल्याण सिंह सरकार की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+