'घाटी में जैश-ए-मोहम्मद का नेतृत्व संभालने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा'
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने घाटी में आंतिकवादियों के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन पर कहा है कि इस साल कुल 69 आंतकवादी मारे गए हैं और 12 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आंतकी हमले में 41 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मौत के घाट उतार दिया है। इनमें 25 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते थे जबकि इसमें 13 पाकिस्तानी थे।

केजेएस ढिल्लों ने कहा है कि हम जैश-ए-मोहम्मद नेतृत्व को निशाना बनाकर चल रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि घाटी में कोई भी जैश-ए-मोहम्मद का नेतृत्व संभालने के लिए आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बेहतरीन प्रयासों के बाद भी, हम पुलवामा के बाद विशेष रूप से जेएम को दबाते रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि स्थानीय युवाओं की भर्ती कम होती जा रहा है। यह एक अच्छा संकेत हैं। 2018 के दौरान राज्य में 272 आतंकवादियों को मार गिराया गया है और बड़ी संख्या में उनकी गिरफ्तारी भी हुई है।
वहीं बारामूला में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां रह रहे एक पाकिस्तानी को गिरफ्तार किया है जो कि उग्रवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रहा था। इस संबंध में एसएसपी बारामूला, अब्दुल कयूम ने कहा कि पाकिस्तानी शख्स का नाम मोहम्मद मियाना जो कि पाकिस्तान के मियांवाली पंजाब का रहने वाला है। उसने जुलाई 2017 में सीमा पार करके यहां आया था। एक साल से अधिक समय से श्रीनगर में काम कर रहा था। उसकी योजना बारामूल में उग्रवाद को फिर से जीवित करने की थी।
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद घाटी में सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस की ओर से आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन तेजी ला दी गई है। वैसे इससे पहले भी घाटी में आतंकियों को मार गिराने के लिए सेना ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक भी की थी।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पीएम इमरान ने किया श्रीलंकाई पीएम को कॉल, ब्लास्ट्स पर तीन दिनों बाद जताया दुख
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications