किसानों को मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट का SKU ने किया स्‍वागत, कहा- दिन पर दिन मजबूत हो रहा है आंदोलन

नई दिल्‍ली। नए किसान बिल को लेकर देश में जारी किसान आंदोलन पर अब पूरी दुनिया की नजर है। 70 दिनों से ज्‍यादा का समय गुजर चुका है और किसान अभी भी दिल्‍ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं। इसे लेकर अब दुनिया भर के लोग ट्वीट कर किसानों का समर्थन कर रहे हैं। 18 साल की स्‍वीडिश जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। ग्रेटा ने ट्वीट में लिखा है कि हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इंटरनेशनल पॉप स्‍टार रिहाना ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। उन्‍होंने कहा था कि हम इस बारे में क्‍यों बात नहीं कर रहे हैं। रिहाना ने हैशटैग #FarmersProtest के साथ यह ट्वीट किया था।

किसानों को मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट का SKU ने किया स्‍वागत, कहा- दिन पर दिन मजबूत हो रहा है आंदोलन

इसके अलावा पोर्न स्‍टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया। उन्‍होंने कहा कि ये किस तरह का ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन हो रहा है। नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट ही बंद कर दिया गया है।' वहीं अमेरिकन एक्ट्रेस अमांडा कर्नी ने किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'दुनिया आपको देख रही है। इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय, पंजाबी या दक्षिण एशियाई होने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ इंसानियत की फिक्र करने की जरूरत है। हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी, प्रेस की आजादी, बुनियादी ह्यूमन राइट्स और सिविल राइट्स की आजादी की मांग कीजिए।' ग्रेटा और रिहाना अपने इसे ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ग्रेटा के ट्वीट पर तो एक यूजर ने लिखा 'बच्‍ची पहले अपने पैरों पर खड़ी होना सीखो और पढ़ाई पूरी करो'।

किसान यूनियन ने कहा- इंटरनेशनल सपोर्ट मिलना गर्व की बात

संयुक्‍त किसान मोर्चा ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन के प्रति इंटरनेशन हस्‍तियों का सपोर्ट स्‍वीकार किया जाता है। एक तरफ यह गर्व की बात है कि पूरी दुनिया के दिग्‍गज किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखा रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। वहीं दूसरी तरफ यह दुर्भाग्‍यपूर्ण भी है क्‍योंकि भारत सरकार किसानों के दर्द को समझ नहीं रही है और कुछ लोग शांतिपूर्ण किसानों को आतंकवादी भी कह रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसान आंदोलन दिन पर दिन मजबूत होता जा रहा है।

इन सेलिब्रेटीज़ ने किया सरकार का समर्थन

विदेशी हस्तियों को विदेश मंत्रालय की फटकार के बाद इन तमाम सेलिब्रेटीज़ ने भारत सरकार का समर्थन किया। अक्षय कुमार ने लिखा 'किसान हमारे देश का बेहद अहम हिस्सा हैं। उनके मसलों का हल निकालने के लिए जो कोशिशें हो रही हैं, वो नजर आ रही हैं। हमारे बीच दरार पैदा करने वालों पर ध्यान देने की बजाय हम इस मसले के हल की उम्मीद करें।' वहीं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी लिखा- भारत की सम्प्रभुता से समझौता नहीं हो सकता। विदेशी ताकतें सिर्फ बाहर से देख सकती हैं, वे हिस्सेदार नहीं हो सकतीं। भारतीय ही भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के बारे में फैसला करना चाहिए। इसके अलावा करण जौहर, अजय देवगन, सुनील शेट्टी और कई दिग्‍गजों ने सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+