लाठी लिए किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पत्थरबाजी की तो किया बलप्रयोग: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। मंगलवार सुबह दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों पर बल प्रयोग को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान आया है। कहा गया है कि किसानों के ही एक समूह ने बैरिकेडिंग तोड़ी, उपद्रव किया और पुलिस पर पत्थरबाजी कि जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 23 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हरिद्वार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा मंगलवार सुबह दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दी है।

kisan kranti yatra: Delhi Police on action on protesting farmers

दिल्ली पु्लिस के पीआरओ की ओर से कहा गया है कि किसान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध दिल्ली में आने चाहते थे। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका गया। ये बताए जाने के बावजूद कि किसान प्रतिनिधियों की बैठर सरकार से चल रही है कुछ किसानों ने टैक्ट्रर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। किसानों ने लाठी और पत्थर भी चलाए, जिससे पुलिस के कुछ जवान घायल भी हुए। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया।

kisan kranti yatra: Delhi Police on action on protesting farmers

दिल्ली राजघाट जाने की मांग कर रहे किसानों को मंगलवार सुबग बैरिकेडिंग लगाकर बॉर्डर पर रोक दिया गया। इस दौरान कई घंटे तक किसानों और पुलिस में टकराव की स्थिति बनी रही। पुलिस की ओर से किसानों पर पानी की बौछार की गई, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, हवाई फायरिंग की गई और रबड़ की गोलियां भी मारी गईं। दर्जनों किसान पुलिस की कार्रवाई से घायल हुए हैं। कई किसानों ने ने पुलिस की ओर से गोली चलाए जाने और उन्हें छर्रे लगने का भी दावा किया, हालांकि इसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया है।

kisan kranti yatra: Delhi Police on action on protesting farmers

सरकार का दावा है कि किसानों की नौ में से सात मांगे मान ली गई हैं और किसान आंदोलन वापस ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार की बात लेकर किसानों के बीच गए मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी की और उनके आश्वासनों को 'फर्जी' कहते हुए मानने से इनकार कर दिया। शाम तक किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जमें हैं और बिना पक्के आश्वासन के लौटने को तैयार नहीं हैं।

kisan kranti yatra: Delhi Police on action on protesting farmers

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+