क्रांति पदयात्रा: किसानों की कुछ मांगों पर सरकार सहमत, कुछ पर टकराव जारी
Recommended Video

Kisan Kranti Padyatra:Delhi Border पर Farmers और Police के बीच भिड़ंत, हालात बेकाबू| वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर हरिद्वार से बड़ी संख्या में किसानों की क्रांति यात्रा दिल्ली की तरफ बढ़ रही है। इन किसानों को दिल्ली की सीमा में आने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसान क्रांति पदयात्रा को देखते हुए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। किसान संपूर्ण कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है इसलिए वे दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे हैं। यह किसान क्रांति यात्रा भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित की जा रही है। किसान क्रांति यात्रा को देखते हुए दिल्ली-यूपी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहीं, किसानों की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई है और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े है।

किसान क्रांति पदयात्रा, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications