Farmers Protest: पुलिस ने दिल्ली में कई रास्ते किए बंद, घर से निकलने से पहले यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
Farmers Protest Delhi Traffic advisory: दिल्ली पुलिस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 13 फरवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 'दिल्ली चलो मार्च' को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में कई रास्ते बंद किए हैं।
पुलिस ने यातायात प्रतिबंधों/डायवर्जन के बारे में जानने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी पालन करने की सलाह दी है। लगभग 200 किसान यूनियनों और बड़ी संख्या में किसानों द्वारा आयोजित 'दिल्ली चलो मार्च' के उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाले गाड़ी और वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर कीलें और बैरिकेड्स लगाने के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
दिल्ली वालों को आज घर से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने इसलिए लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो का उपयोग करें।
Delhi Traffic advisory: जानिए दिल्ली में आज कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद
- सिंघु बॉर्डर पर 12 फरवरी से कमर्शियल व्हीकल के लिए और 13 फरवरी से सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।
- अंतरराज्यीय बसें NH-44 के जरिए से सोनीपत, पानीपत, करनाल आदि की ओर जाने वाली बसें आईएसबीटी से मजनू का टीला, सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक, लोनी बॉर्डर से खेकड़ा होते हुए केएमपी तक जाएंगी।
- दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को गाजीपुर बॉर्डर से जाने की सलाह दी गई है। गाजीपुर बॉर्डर से गाजियाबाद जाने वाले वाहन अक्षरधाम मंदिर के सामने से पुश्ता रोड या पटपड़गंज रोड/मदर डेयरी रोड से बाहर निकल सकते हैं।
- हरियाणा जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने चार रूट बताए हैं। हरियाणा के लिए आप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से यात्रा कर सकते हैं। पुलिस ने NH-44 के जरिए से हरियाणा जाने वाले यातायात को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे-राय कट (NH-44) लेने की सलाह दी है।
- रोहतक रोड से बहादुरगढ़, रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों को नजफगढ़ झारोदा सीमा से हरियाणा में प्रवेश करने के लिए नांगलोई चौक से नजफगढ़ नांगलोई रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित रास्ते की ओर भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications