Kiren Rijiju Net Worth: कितने संपत्ति के मालिक हैं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ? जानिए उनसे जुड़े हर जानकारी
Kiren Rijiju Net Worth: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर देश में चर्चा का बाजार गर्म है। इसी बीच इस बिल को लेकर संसद में आधी रात तक चर्चा हो रही है। वहीं इस बिल को लेकर उठ रहे हर सवाल का जवाब इस वक्त सरकार के तरफ से किरेन रिजिजू दे रहे हैं।
जिस वजह किरेन रिजिजू की चर्चा चारों ओर हो रही है। चलिए आज आपको इस रिपोर्ट के जरिए किरेन रिजिजू के जीवन से जुड़ी हर बात पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

चर्चा में किरेन रिजिजू
बता दें कि किरेन रिजिजू मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री के साथ-साथ अल्पसंख्यक मामलों के भी मंत्री है। वक्फ संशोधन विधेयक उन्हीं के मंत्रालय से जुड़ी विधेयक है। इसी को लेकर इस बिल को लेकर संसद से लेकर सड़क तक उठ रहे हर सवाल का जवाब वे दे रहे हैं।
जन्म और परिवार
किरेन रिजिजू का जन्म अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नखू (नफरा के पास) में रिंचिन खरू और चिराई रिजिजू के परिवार में हुआ था। उनके पिता अरुणाचल प्रदेश के पहले प्रो-टेम स्पीकर थे, जिन्होंने राज्य विधानसभा के पहले सदस्यों को शपथ दिलाई थी।
ये भी पढ़ें Kiren Rijiju: इतिहास पढ़ाने वाली से पहली नजर में इश्क कर बैठे थे किरण रिजिजू , दिलचस्प हैं प्रेमकहानी
शिक्षा
1992-1995: दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक (B.A.) किया।
1998: दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी से एलएलबी (LLB) की डिग्री प्राप्त की।
किरेन रिजिजू का राजनीतिक सफर
2024
20 मार्च को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नियुक्त किए गए
मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल हुए और संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री बने
अरुणाचल पश्चिम सीट से 18वीं लोकसभा चुनाव जीता
2023
18 मई को पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में शपथ ली
2021
7 जुलाई को कैबिनेट मंत्री के रूप में कानून मंत्री नियुक्त किए गए
2019
फिर से अरुणाचल पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव जीता
युवा मामले और खेल मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री बने
2014
लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे
गृह राज्य मंत्री के रूप में मोदी सरकार में शामिल हुए
2009
लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए
2007
ऊर्जा स्थायी समिति (Standing Committee on Energy) के सदस्य बने।
2004
अरुणाचल पश्चिम सीट से पहली बार सांसद बने (भाजपा प्रत्याशी के रूप में)।
ऊर्जा स्थायी समिति और जनजातीय मामलों एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किए गए।
किरेन रिजिजू कितने अमीर (Kiren Rijiju Net Worth)
2024 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक:
नकद (cash)
चल संपत्तियां: 2,22,03,234
अचल संपत्तियां:
कुल मूल्य: 2,72,00,000
ये भी पढ़ें Kapil Sharma Net Worth: कभी ₹500 कमाने वाले कपिल शर्मा आज करोड़ों के 'KING', जानें कितनी है कुल संपत्ति?












Click it and Unblock the Notifications