Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Kiren Rijiju: किरने रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Kiren Rijiju

Kiren Rijiju: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब अर्जुन राम मेघवाल नई जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दे दी।

कानून मंत्रालय छिनने के बाद अब किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) अब भू विज्ञान मंत्रालय संभालेंगे। वहीं अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

इससे पहले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जितेंद्र सिंह के पास था
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने 8 जुलाई, 2021 को कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले, उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। किरेन रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो संभालेंगे।

किरेन रिजिजू को हटाने के बाद शिवसेना की प्रतिक्रिया
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए और बिना किसी का नाम लिए, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आज ट्विटर का सहारा लिया और पूछा, "क्या यह महाराष्ट्र फैसले की शर्मिंदगी के कारण है? या मोदानी-सेबी जांच?"

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दी प्रतिक्रिया
वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि पिछले कुछ समय से कानून मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू द्वारा जजों की नियुक्ति और अदालतों के काम करने के तौर तरीकों को लेकर की जा रही टिप्पणियों और हस्तक्षेप ने मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं, सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने क़ानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+