महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचे किसान की पहाड़गंज में इमारत से गिरकर हुई मौत

नई दिल्ली। दो दिवसीय किसान रैली में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के किरन सनतपा (52) नामक किसान की तीन मंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि यह हादसा पहाड़गंज इलाके में अंबेडकर भवन में हुआ है। पुलिस ने कहा कि वो इस घटना की जांच में जुटी हुई है आखिर किसान की मौत एक एक्सिडेंट है या फिर कोई साजिश हुई है।

Kiran Santapa farmer from Maharashtra has died after falling off the 3rd floor of in Delhi

बता दें कि शुक्रवार को अलग-अलग राज्यों से दिल्ली पहुंचे भारी संख्या में किसानों ने संसद को घेरने का प्रयास किया। पूरे दिन दिल्ली का रामलीला मैदान किसानों से भरा पड़ा रहा। किसानों की कर्जमाफी और फसलों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेताया है कि अगर उन्हें संसद की ओर जाने से रोका गया तो फिर वे न्यूड प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'दिलबर-दिलबर' गाने पर मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा डांस, एकटक देखते रहे करण जौहर

किसानों की पहली मांग है कि उन्हें कर्ज से पूरी तरह से मुक्ति दी जाए। जबकि दूसरी मांग है कि फसलों की लागत को डेढ़ गुना मुआवजा चाहते हैं। तीसरी मांग है कि विशेष संसद सत्र चाहते हैं। किसानों का समर्थन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जंतर मंतर पहुंचे हुए थे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा विरोधी पार्टी के नेता पहुंचे हुए थे। किसानों के बीच बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के सामने दो बड़े मुद्दे हैं। एक मुद्दा हिन्दुस्तान के किसान के भविष्य का तो दूसरा युवाओं के भविष्य का मुद्दा है।

यह भी पढ़ें- भूपेश बघेल पर दर्ज हुई FIR, कांग्रेस नेताओं ने कहा- जल्द खत्म होगा भाजपा का खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+