किरण बेदी ने पोस्ट की तिरंगे से जगमगा रहीं इमारतों की फर्जी फोटो, लोगों ने लगा दी क्लास
किरण बेदी ने अपने ट्विटर पर तिरंगे से सजी इमारतों की फोटो शेयर की तो लोगों ने उनकी ट्विटर पर क्लास लगी दी। लोगों ने फर्जी फोटो लगाने पर उनका मजाक बनाया।
नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा ईमारत पर तिरंगे की रौशनी लगाई गई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत तिरंगे के रंग में रंग गई। लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी भावनाओं को फेसबुक, ट्विटर पर साझा किया, लोगों को शुभकामनाएं दी, लेकिन सा करना पुढुचेरी की ले. गवर्नर किरण बेदी को महंगा पड़ गया है।

दरअसल किरण बेदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक फोटो ट्विटर पर शेयर कती, जिसमें बिग बेन, लींग टावर ऑफ पीसा, टवीन टावर्स, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी जैसी इमारतें तिरंगे के रंग में जगमगा रहीं थीं। इस फोटो को अपने पेज पर अपलोड करने के साथ ही उन्होने लिखा 'शानदार, जय हिंद'। किरण बेदी ने ये फोटो तो अपलोड कर ली, लेकिन एक बार भी ये जानने की कोशिश नहीं कि ये तस्वीर असली है या नकली। दरअसल ये फर्जी तस्वीर थी। बुर्ज खलिफा के अलावा भारत से बाहर किसी इमारत को तिरंगे की रंगों वाली लाइट नहीं लगाई गई ती। लोगों ने ये फेक तस्वीर अपने वाट्सएप पर भेजी थी।
किरण बेदी ने इसी को ट्विटर पर शेयर करते हुए लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, लेकिन ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया। लोगों ने उन्हें इस फर्जी तस्वीर को अपलोड करने की वजह से खूब क्लास लगा दी। किसी ने लिखा इसी वजह से भाजपा को दिल्ली में तीन सीटे मिली तो किसी ने लिखा कि लोग वाट्सएप को भी इतनी गंभीरता से लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications