पोस्टर विवाद पर किरण बेदी ने केजरीवाल को थमाया कानूनी नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी की सरगर्मी में विवादित बयानों के जरिए एक दूसरे पर निशाना साधने का सिलसिला जारी है। लेकिन इस बार दिल्ली में पोस्टर वार भी चुनाव प्रचार का मुख्य हथियार है। लेकिन दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल को पोस्टर के चलते कानूनी नोटिस भेज दिया है।

arvind kejriwal

किरण बेदी ने केजरीवाल को उस पोस्टर के चलते नोटिस भेजा जिसमें केजरीवाल ने खुद को इमानदार बताया है जबकि किरण बेदी को अवसरवादी बताया है। दिल्ली में बहुत से ऑटो के पीछे ये पोस्टर चिपकाया गया है जिसमें किरण बेदी को अवसरवादी बताया गया है।

इससे पहले भी केजरीवाल को विवादित बयानों की वजह से कई नोटिस दिये जा चुके हैं। केजरीवाल ने इससे पहले एक चुनावी जनसभा में में लोगों से कहा था कि आप पार्टियों से पैसे ले लें लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दे। जिसके बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नोटिस भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+