किरण बेदी के प्रचार प्रमुख नरेंद्र टंडन ने अपना इस्तीफा वापस लिया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के चुनाव प्रचार प्रमुख नरेंद्र टंडन ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। टंडन ने आज ही सुबह बेदी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

kiran bedi

टंडन के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा था कि जिस किरण बेदी को भाजपा के लोग दस दिन नहीं झेल पा रहे हैं उसे दिल्ली की जनता पांच साल कैसे झेलेगी। वहीं नरेंद्र टंडन ने कहा कि उन्होंने भावनाओं में आकर यह इस्तीफा दिया था। साथ ही उन्होंने अमित शाह को लिखे अपने पत्र पर मांफी भी मांगी है।

चुनाव के ठीक 5 दिन पहले भाजपा की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी के प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र टंडन के इस्तीफे से पार्टी के भीतर खलबली मच गयी थी। नरेंद्र टंडन ने अपन पत्र में लिखा था कि किरण बेदी का उनके प्रति तानाशाही रवैया आहत करने वाला है।

उन्होंने लिखा है कि वह पार्टी से 30 साल से जुड़े हैं लेकिन उनके साथ व्यवहार अच्छा नहीं हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप चाहे तो मेरी जांच भी करा सकते हैं। यही नहीं टंडन ने किरण बेदी पर कार्यकर्ताओं से गलत व्यवहार का भी आरोप लगाया था

पढ़े नरेंद्र टंडन का पत्र

आदरणीय अमित शाह जी
अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी
11 अशोक रोड

मैं भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पिछले लगभग 30 साल से बीजेपी से जुड़ा रहा हूं और पार्टी के विभिन्न पदों पर रहा हूं। लेकिन आज जिस तरह किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, मैं उससे आहत हूं। जिस किरण बेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर निर्ममता से डंडे बरसाए थे, ना जाने कितने कार्यकर्ताओं के सिर फटे, टांगे टूटी और वो किरण बेदी आज हम पर राज करेगी।

मैं पिछले 10 दिन से किरण बेदी के कार्यक्रम एवं सारे रूट देख रहा था और जिस तरह वो हम लोगों को डिक्टेशन दे रही थी वो असहनीय हो गया था। उनके सहयोगी बात-बात पर मुझे जलील करती थी मैंने 11 दिन पूरी मेहनत और लगन से काम किया। अब नहीं कर सकता और दूसरा दिल्ली के निर्लज संगठन मंत्री जो सिर्फ महिलाओं और पैसे में ही रुचि‍ रखते हैं जैसे भ्रष्ट व्यक्ति‍ को चार्ज सौंप दिया।

अध्यक्ष जी, आप अपनी जांच करवा लो, ये व्यक्ति क्या है आपको पता चल जाएगा।

आपका कार्यकर्ता
नरेंद्र टंडन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+