केजरीवाल की धड़कनें तेज़ क्योंकि भाजपा में आयीं किरण बेदी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और किरण बेदी की सामूहिक प्रेसवार्ता के बाद अरविंद केजरीवाल के दिल की धड़कनें तेज हो गई होंगी। जी हां किरण बेदी भाजपा में शामिल हो गई हैं और भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में इस बात पर चर्चा की जायेगी कि उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में उतारा जाये या नहीं।
जिस वक्त पूर्व आइपीएस किरण बेदी ने मोबाइल से एसएमएस भेज कर भाजपा की सदस्यता ली उस वक्त अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली मौजूद थे।
हालांकि किरण बेदी दिल्ली में किस सीट से लड़ेगी इसका अभी फैसला नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा कि किरण बेदी निसंदेह दिल्ली में चुनाव में लडे़गी हालांकि वह किस सीट पर लड़ेगी इसका फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में होगा। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का फैसला भी आने वाले समय में लिया जाएगा।
किरण बेदी को पहले भी दिल्ली की मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने की भी खबर आयी थी। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं थे कि अगर किरण बेदी भाजपा में शामिल होती हैं तो उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा प्रोजेक्ट कर सकती है।
किरण बेदी ने पूर्व में भी भाजपा के समर्थन में अपनी राय रखी थी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतिओं का समर्थन भी किया था। किरण बेदी ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।
पिछली दिल्ली विधानसभा में खंडित जनादेश के बाद बेदी ने आम आदमी पार्टी से भाजपा का समर्थन लेने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अन्य पार्टियों की तुलना में भाजपा एक बेहतर पार्टी है। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि देश को बेहतर नेतृत्व मिला है।













Click it and Unblock the Notifications