'मोदी को मार दो' SMS से मचा रांची में हडकंप
मोदी को मार दो, मोदी को मार दो, अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे इस मैसेज ने रांची पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए 21 नवंबर को रांची पहुचेंगे। इससे पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात मोबाइल नंबर से रांची के एक युवक को मैसेज भेजकर सनसनी फैला दी है। मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को लिखित युवक ने शिकायत अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई।

युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि रविवार शाम 5 बजे उसे मोबाइल नंबर से मैसेज आया। सिटी एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि नंबर की सीडीआर और लोकेशन पुलिस निकलवा रही है। इस मामले की जांच काफी तेजी से की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी ने बताया कि मैसेज भेजे जाने के हर पहलू पर जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नंबर बिहार से इश्यू कराया गया है।
रांची पुलिस की तकनीकी शाखा ने नंबर के बारे में पूरी जानकारी जूटानी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications