कीकू शारदा ने होटल में मंगाई एक कॉफी और चाय, बिल मिला 78650 का
नई दिल्ली। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा के शो से फेमस हुए कीकू शारदा इंडोनेशिया में छुट्टियां मना रहे हैं। अपनी शानदार अदाकारी और कॉमेडी की वजह से कीकू शारदा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इंडोनेशिया के बाली में छुट्टियां मना रहे कीकू शारदा ने इंस्टाग्राम पर चाय का बिल साझा किया है, जिसकी कीमत 78650 रुपए है, इस बिल में 13650 रुपए का टैक्स भी जोड़ा गया है। अपने इस पोस्ट की वजह से कीकू शारदा काफी चर्चा में हैं।

साझा किया बिल
हालांकि कीकू शारदा ने लिखा है कि मैं इसे लेकर कोई शिकायत नहीं कर रहा हूं। उन्होंने लिखा है कि एक कप कैपचीनो और चाय की कीमत 78650 है, लेकिन मैं इसे लेकर किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं बाली, इंडोनेशिया में हूं और यहां पर इस पैसे को भारतीय रूपए में बदलें तो यह 400 रुपए होता है। कीकू ने बिल की कॉपी भी साझा की है, जिसमे कैपचीनो की कीमत 35000 और चाय की कीमत 30000 है।

राहुल बोस ने भी साझा किया था बिल
बता दें कि इससे पहले फिल्म अभिनेता राहुल बोस चर्चा में आए थे, जब उन्होंने होटल के भीतर चार केले ऑर्डर किए थे तो होटल की ओर से उन्हें 443 रुपए का बिल थमा दिया गया था। राहुल बोस ने होटल के बिल को दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि इसपर भरोसा करने के लिए आपको देखना होगा, आखिर कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं होता है। राहुल वीडियो में केले के साथ बिल की भी कॉपी दिखाते हैं।

द एंग्री बर्ड्स में दी आवाज
गौरतलब है कि पिछले दिनों फइल्म द एंग्री बर्ड्स 2 का हिंदी वर्जन रिलीज हुआ है, जिसमे अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा ने अपनी आवाज दी है। दोनों कलाकारो ने जेटा और नियोनार्दो के किरदार की हिंदी डबिंग इसमे की है। जबकि कपिल शर्मा ने इसमे रेड के किरदार को अपनी आवाज दी है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications