साइकिल के नीचे आए चूजे को अस्पताल लेकर पहुंचा मासूम, 10 रुपये देकर बोला- इसे ठीक कर दो
नई दिल्ली। बच्चे सबसे अधिक मासूम और साफ दिल के होते हैं। इंसान हो या जानवर हर किसी के लिए उनके दिल में दया भाव होता है। इसका ही एक उदाहरण मिजोरम के साईरांग में देखने को मिला जहां एक नन्हा बच्चा एक मुर्गी के घायल चूजे को लेकर अस्पताल पहुंचा। उसके पास चूजे के इलाज के लिए सिर्फ 10 रुपये थे और आंखों में उसे न बचा पाने का डर। इंसानों के अस्पताल में चूजे को इलाज के लिए ले आना वो भी हाथ में सिर्फ 10 रुपये लेकर। ऐसे में अस्पताल में कोई उसकी मासूमियत पर मुस्कुरा दिया तो कोई बच्चे का ऐसा साफ दिल देखकर भावुक हो गया।

खेलते हुए बच्चे की साइकिल के नीचे आ गया था चूजा
दरअसल पड़ोसी की वह चूजा भूल से बच्चे की साइकिल के नीचे आ गया था। बच्चे ने घबराकर उसे तुरंत उठाया और दौड़कर पास के अस्पताल में पहुंचा। जेब में केवल 10 रुपये थे। अस्पताल के स्टाफ को चूजा और पैसे थमाते हुए कहा - इसे ठीक कर दो। बच्चे की वायरल हो रही तस्वीर में दिखाई पड़ रहा है कि शायद चूजा मर चुका है लेकिन मासूम बच्चा इससे अंजान है और उसे बचाने की उम्मीद लिए चला आया है। बच्चा इतना छोटा है कि उसे ये भी नहीं मालूम कि पशुओं का अस्पताल अलग होता है।
पाप के बोझ तले दबा जा रहा था मासूम
कई बार रोड रेज के मामले सामने आते हैं जिसमें पुलिस से बचने के लिए लोग गलती से हुए एक्सीडेंट के बाद भाग निकलते हैं। यहां तक कि कई बार किसी को गाड़ी से उड़ा देने पर भी उसे सड़क पर तड़पता छोड़ जाते हैं। लेकिन यहां इस बच्चे की तस्वीर में साफ दिख रहा है कि गलती से चूजे की ये दशा कर देने के पाप को उसका मासूम दिल ढो नहीं पा रहा। वह अपनी इस भूल को किसी तरह सुधारना चाहता है।

वायरल फोटो पर आ रहे खूबसूरत कमेंट
इस तस्वीर को सांगा सेज नाम के फेसबुक अकॉउंट से शेयर किया गया है और साथ में पूरी घटना के बारे में लिखा है। ये पोस्ट अब तक 84 हजार से ज्यादा बार शेयर हो चुका है जबकि 8.5 हजार के करीब इसपर कमेंट हैं। फोटो में बच्चे के चहरे के भाव किसी का दिल पिघलाने के लिए काफी हैं। लोग कमेंट में कहा रहे हैं कि देखो कैसे नन्हें बच्चे को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है जो हममे से किसी को नहीं होता।
यह भी पढ़ें- मां के क्रेडिट कार्ड से बेटे ने किया कुछ ऐसा, मैसेज मिला तो उड़ गए होश
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications