क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जापान में देवी लक्ष्मी के नाम पर है शहर का नाम, हिंदू देवताओं को वहां पूजते हैं लोग

भारत में कई शहरों का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेश में भी देवी लक्ष्मी के नाम पर शहर का नाम है। जापान की राजधानी टोक्यो के पास एक शहर है जिसका नाम हिंदू धर्म की देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है।

Google Oneindia News
Japan

बेंगलुरू। भारत में कई शहरों का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेश में भी देवी लक्ष्मी के नाम पर शहर का नाम है। जापान की राजधानी टोक्यो के पास एक शहर है जिसका नाम हिंदू धर्म की देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है। इस शहर का नाम Kichijoji है और इसकी उत्पत्ति लक्ष्मी मंदिर से हुई है। ये सभी बातें जापान के कंसुल जनरल तकायुकी कितागावा ने बेंगलुरू में दयानंद सागर कॉलेज में ग्रेजुएशन डे पर कहीं।

जापान में देवी लक्ष्मी के नाम पर है शहर

जापान में देवी लक्ष्मी के नाम पर है शहर

जापान के कंसुल जनरल तकायुकी कितागावा ने बेंगलुरू में दयानंद सागर कॉलेज में छात्रों को उनके ग्रेजुएशन डे पर बताया कि टोक्यो के पास एक शहर के नाम की उत्पत्ती देवी लक्ष्मी से हुई है। उन्होंने बताया, टोक्यो के पास शहर Kichijoji का नाम हिंदू धर्म की देवी लक्ष्मी से निकला है। जापानी भाषा में Kichijoji का अर्थ लक्ष्मी मंदिर होता है। जापानी संस्कृति पर भारत के प्रभाव के बारे में बात करते हुए कितागावा ने बताया कि लोग भारत और जापान को एक-दूसरे से काफी अलग मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

VIDEO: धरती से उठा आग का बवंडर आसमान तक पहुंचा, कुदरत का अद्भुत नजाराVIDEO: धरती से उठा आग का बवंडर आसमान तक पहुंचा, कुदरत का अद्भुत नजारा

भारतीय संस्कृति का जापान पर काफी प्रभाव

भारतीय संस्कृति का जापान पर काफी प्रभाव

जापान में कई ऐसे मंदिर हैं जो हिंदू देवताओं को समर्पित हैं। 'उगते सूरज के देश में हिंदू देवी-देवताओं को सम्मान से देखा जाता है। सालों से हम उनकी पूजा कर रहे हैं।' जापान सिर्फ हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं से नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और भाषा से भी काफी प्रभावित है। जापानी स्क्रिप्ट में कई शब्द संस्कृत से लिए गए हैं। 'जापान की सबसे मशहूर डिश सूशी चावल और सिरके से बनती है। सुशी शारी के साथ भी जुड़ी हुई है, जो संस्कृत शब्द 'जाली' से बना है, जिसका मतलब चावल है।'

शब्दों की उत्पत्ति भी भारत से हुई

शब्दों की उत्पत्ति भी भारत से हुई

उन्होंने बताया कि जापानी भाषा के करीब 500 शब्दों की उत्पत्ति संस्कृत और तमिल से हुई है। 'सिर्फ भारतीय संस्कृति नहीं है, बल्कि भारतीय भाषाओं का भी हमारी भाषा और पूजा की परंपरा पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है।' कितागावा ने इस मौके पर कन्नड़ में भी कुछ शब्द बोले।

ब्वॉयफ्रेंड की मौत से चंद मिनटों पहले उसे लगाया गले, फेसबुक पर किया भावुक पोस्टब्वॉयफ्रेंड की मौत से चंद मिनटों पहले उसे लगाया गले, फेसबुक पर किया भावुक पोस्ट

Comments
English summary
Kichijoji Town In Tokyo, Japan Is Named After Hindu Goddess Laxmi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X