कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच क्या चल रहा है? एक्ट्रेस ने खुलकर बतायी सारी बात
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं। मौजूदा समय में तो वो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। उनकी हॉट एंड बोल्ड फोटो ने उनके चाहने वालों को दिवाना बना दिया है। कियारा ने सोशल मीडिया पर जो लेटेस्ट तस्वीरें डाली हैं, देखने वालों की उससे नजर नहीं हट रही। लेकिन हाल ही में कियारा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि कियारा इन दिनों फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेटिंग करने को लेकर भी चर्चा बटोर रही हैं।

सिद्धार्थ के साथ छुट्टियों में मालदीव गई थीं कियारा
कियारा आडवाणी ने खुलासा किया कि वह इस साल डेट पर गई थीं वो भी केवल दो महीने के लिए। आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ फिल्म शेरशाह के सेट पर मिले और यहीं से दोनों की कथित प्रेमकहानी की शुरुआत हुई। दोनों साथ में कई बार लंच पर देखे जा चुके हैं। इतना ही नहीं कियारा एक बार सिद्धार्थ के परिवार वालों से मिलने के लिए उनके घर भी गईं थीं।
अगर ब्वॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो मुड़कर नहीं देखूंगी
कियारा से जब ये पूछा गया कि अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको धोखा दे तो आप क्या करेंगी। इसपर कियारा ने कहा कि मैं उसे ब्लॉक कर दूंगी और मुड़कर कभी नहीं देखूंगी। आपको बता दें कि शेरशाह कारगिल वॉर के महानायक कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनाई गई है। ये फिल्म करण जौहर की सबसे महत्वकांक्षी फिल्म है। फिल्म 2 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
वर्कफ्रंट पर कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी की आने वाले फिल्मों की बात करें तो वो वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो, कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी जो सबसे नजदीक आने वाली फिल्म है वो शेरशाह है। वहीं अगर बात सिद्धार्थ की करें तो वो आखिरी बार फिल्म मरजावां में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में थीं।












Click it and Unblock the Notifications