कंगना रनौत और उनकी बहन की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट के आदेश पर एक और FIR दर्ज
मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रहीं हैं। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत की नई फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स - द लीजेंड ऑफ दिद्दा' कॉपीराइट विवादों में फंस गई है। कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र की खार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह केस आशीष कौल ने दायर किया था जो कि 'दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' किताब के लेखक है।

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कंगना रनौत, रंगोली चंदेल समेत चार लोगों के खिलाफ विश्वासघात करने, धोखाधड़ी करने और कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। कंगना और रंगोली के अलावा जिन दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें कमल कुमार जैन और अक्षय राणावत के नाम शामिल हैं। कंगना के खिलाफ यह एफआईआर खार पुलिस ने यह कार्रवाई बांद्रा के एडिशन चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर की गई है।
मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 406,415,418,34,120(ब) और कॉपीराइट एक्ट 51,63 और 66अ तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में जल्द ही कंगना, रंगोली सहित चारों को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस समन करके पूछताछ के लिए बुला सकती है। शिकायतकर्ता आशीष कौल के मुताबिक, उन्होंने द लीजेंड ऑफ दिद्दा पर किताब लिखी है और कंगना ने उनको बिना पूछे उस पर फिल्म बनाने की घोषणा की।
लेखक आशीष कौल ने दावा किया है कि, उन्होंने अपनी किताब की स्टोरी कंगना रनौत को मेल की थी। आशीष के मेल करने के कुछ दिनों बाद कंगना ने उनकी किताब के कुछ कंटेंट के साथ लेखक की अनुमति लिए फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद आशीष कौल ने बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कंगना रनौत, रंगोली चांदेल, कमल कुमार जैन और अक्षय राणावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications