पंचायत का अजीब फरमान, 'तुम उसकी पत्नी रख लो'
लखनऊ। एक ओर जहां महिला सुरक्षा एवं उत्थान को लकर हर दिन वैचारिक चर्चाएं होती हैं वहीं पंचायतों के तेवर में किसी भी तरह का सकारात्मक सुधार देखने में नहीं आया है।

यूपी में खाप पंचायत का एक ऐसा फरमान सामने आया है, जो किसी को भी हैरत में डालने के लिए काफी है। एक युवक की पत्नी जब अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, तो पंचायत ने युवक को उस शख्स की पत्नी के साथ रहने का फरमान सुना डाला।
पढ़ें- डीआई जी पर गिरी गाज
मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है जहां हैरतंगेज़ फरमान सुनाकर पंचायत ने अपनी नकारात्मक छवि पेश की है। एक युवकी की शादी मेरठ निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ते गए।
महिला को अपने गांव के ही एक शादीशुदा शख्स से प्रेम हो गया था तो बाद में दोनों गांव छोड़कर गायब हो गए। जब युवक की शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पंचायत में पीड़ित से कहा गया कि वह बदले में अपनी पत्नी को भगाने वाले युवक की पत्नी को अपने साथ रख ले।












Click it and Unblock the Notifications