जर्मनी से लौटा संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी प्रभप्रीत सिंह गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने लिया एक्शन

खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) का ऑपरेटिव प्रभप्रीत सिंह 'जर्मनी' (Prabhpreet Singh Germany ) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल दिल्ली एयरपोर्ट पर की। प्रभप्रीत पर कथित रूप से धन की उगाही करने, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।

पंजाब पुलिस ने संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी के खिलाफ ये कार्रवाई शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर की। इस बड़े एक्शन की जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रभप्रीत प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF)के एक सदस्य है। उसे दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा गया था। प्रभप्रीत कथित तौर पर जर्मनी में अपने अड्डे सेधन उगाही समेत आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था।

Prabhpreet Singh Germany arrested

बता दें कि मुताबिक प्रभप्रीत सिंह जर्मनी ने अपना गतिविधियों के लिए जर्मनी में ठिकाना बनाया था। वो विदेश में रहकर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के लिए भर्ती करने, फंडिंग की व्यवस्था करने और संगठन के विस्तार के लिए काम कर रहा था।

एक्स पर एक पोस्ट में पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने लिखा, "एक बड़ी सफलता में एसएसओसी अमृतसर ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के ऑपरेटिव प्रभप्रीत सिंह जर्मनी को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह जर्मनी से आतंकवादी भर्ती, फंडिंग और सहायता मॉड्यूल चला रहा था।"

प्रभप्रीत सिंह जर्मनी के खिलाफ एक्शन से पहले मोहाली में एनआईए की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी साजिश मामले में बृहस्पतिवार को चार आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए और सजा सुनाए गए आतंकवादियों में मुख्य साजिशकर्ता कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया शामिल है, जो नब्बे के दशक में कनॉट प्लेस में बम विस्फोट और दिल्ली में लाल किले पर ग्रेनेड से हमला करने समेत कई आतंकी मामलों में शामिल होने के सबूत मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+